फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youth arrested in liquor smuggling case

शराब तस्करी के मामले में दो युवक गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2020 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two youth arrested in liquor smuggling case
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों से शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने शराब की 66 बोतलें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान राम दरबार फेज-दो निवासी नरेंद्र और पंकज कुमार के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाना पुलिस बीते वीरवार को इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो स्थित सिंगला डिस्पेंसरी मोड़ के पास से उक्त आरोपी नरेंद्र को अवैध शराब की 35 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में आरोपी शराब से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने हल्लोमाजरा स्थित कच्चे रास्ते के पास से रामदरबार फेज-दो निवासी पंकज कुमार को अवैध शराब की 31 बोतलों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed