फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two women injured in vulnerable by train, driver beaten by angry mob

ट्रेन की चपेट में आईं 2 महिलाएं, गुस्साई भीड़ ने चालक को धुना

Sun, 15 May 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sun, 15 May 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
two women injured in vulnerable by train, driver beaten by angry mob
ट्रेन की चपेट में आकर महिला घायल - फोटो : amar ujala

यमुनानगर में कलानौर स्टेशन पर कालका-निजामुद्दीन पैसेंजेर ट्रेन के रूकने के दौरान हुए हादसे में ट्रेन से उतर रही दो महिलाएं चपेट में आ गई। इससे एक महिला यात्री का एक पैर व दूसरे पैर का पंजा कटा गया। इससे गुस्साएं यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया और ट्रेन चालक की पिटाई भी कर दी।

विज्ञापन


हादसे के कारण ट्रेन स्टेशन पर एक घंटे तक रुकी रही, जिससे अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर एक गाड़ी प्रभावित हुई। घायलों में से एक को सिविल व दूसरी महिला यात्री को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जीआरपी मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


इस्सरपुर गांव निवासी महिला यात्री मोनिका ने बताया कि पति कपिल के साथ कालका-निमाजमुद्दीन ट्रेन से अंबाला से कलानौर आ रही थी। कलानौर स्टेशन से पहले चालक ने गाड़ी को रोक लिया और मालगाड़ी को क्रास करवाया। कलानौर स्टेशन पर ट्रेन चालक ने गाड़ी को रोका और एकदम से चला दिया। एकदम गाड़ी चलने की वजह से ट्रेन से उतर रही दो महिला यात्री ट्रेन की चपेट में आ गई। इसमें कमालपुर गांव निवासी सवीता का एक पैर व दूसरे पैर का पंजा कट गया। जबकि यात्री मोनिका की एक टांग में चोट आई। हादसे के बाद घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से गुस्साएं लोगों ने चैन खींच कर गाड़ी को रोक दिया। कुछ यात्रियों ने ट्रेन चालक पर पथराव किया और चालक के साथ मारपीट भी की। इस हंगामे की वजह से  कलानौर स्टेशन पर गाड़ी करीब एक घंटे तक खड़ी रही। पथराव में इंजन रूम का एक शीशा भी टूट गया। स्टेशन मास्टर कलानौर ने इसकी सूचना जीआरपी जगाधरी को दी। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत करवाया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।

 
जीआरपी इंचार्ज जसविंद्र सिंह का कहना है कि घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उनके बयान लिए जा रहे हैं। स्टेशन मास्टर की ओर से शिकायत मिलेगी तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed