फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two women committed suicide by hanging

Chandigarh News: दो महिलाओं ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 11 Nov 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Two women committed suicide by hanging
चंडीगढ़। मौलीजागरां थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के रविवार को फंदा लगाकर जान देेने का मामला सामने आया है। मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने ससुराल और दूसरी ने मायके में फंदा लगाया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को सेक्टर-32 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब सात बजे विकास नगर में रहने वाली 27 साल की ज्योति ने पहली मंजिल पर बने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब ज्योति को फंदे पर लटका देखा तो नीचे उतारकर सेक्टर-32 जीएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी। उसका पति मजदूरी करता है। पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान थी। सूचना पाते पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव की जांच की। पुलिस को शव पर चोट इत्यादि का कोई निशान नहीं मिला है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना किया जहां कोई सुसाइड नहीं मिला है, जिसके कारण अभी सुसाइड करने के कारणों का पता चल सकें। बिहार से मृतका के परिजन आने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जबकि दूसरे मामले में चरण सिंह कॉलोनी में अपने मायके आई 32 साल की सोनू ने दोपहर बाद तीन बजे पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगा लिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और सेक्टर-32 में ले गई, जहां मृत घाेषित कर दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मृतका सोनू पिछले लंबे समय से टीबी बीमारी से ग्रस्त थी और उसका पीजीआई में इलाज चल रहा था लेकिन उसने सुसाइड क्यों किया, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। मौलीजागरां थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों मृतकों के परिजनों आने के बाद उनका पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोनों के शरीर पर मारपीट या चोट जैसा कोई निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed