फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two woman killed in road accident

क्वालिस ने दो महिलाओं को कुचला, मौत

Tue, 28 Oct 2014 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र-पिहोवा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र-पिहोवा(हरियाणा) Updated Tue, 28 Oct 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
two woman killed in road accident

कुरुक्षेत्र-पिहोवा। अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे पर अरूणाय मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार क्वालिस ने दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों महिलाओं की पहचान फौजी प्लाट निवासी नीलम (27 ) पत्नी आजाद सिंह और मीनू उर्फ माणों(26) पत्नी बंटी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दोनों आपस में देवरानी-जेठानी थीं और काम के लिए अनाज मंडी जा रही थी। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।

पिहोवा की अनाज मंडी में कूड़ा-कर्कट बीन कर परिवार का पेट पालने वाली नीलम और माणों रोजाना की तरह घर से काम पर निकली थीं। इसी दौरान वे अंबाला रोड पर ड्रेन पुल के समीप पहुंची तो एक तेज रफ्तार क्वालिस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में मीनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम ने पिहोवा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में पिहोवा निवासी गुरमेल सिंह ने बताया कि वह गुरनाम सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर घर से अरुणाय मंदिर माथा टेकने के लिए निकले थे। जैसे ही वे ड्रेन पुल के समीप पहुंचे, तभी पिहोवा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार क्वालिस गाड़ी ने सड़क किनारे दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयंकर था कि एक महिला की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला की सरकारी अस्पताल में पहुंचते ही मौत हो गई।

मृतका के भाई चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन निवासी बंटीपाल ने बताया कि मीनू और नीलम दोनों रिश्ते में मामा-बुआ की बेटियां थीं। इनके पति पिहोवा में कबाड़ी का काम करते हैं। मीनू के एक बेटा और नीलम के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।


बंटीपाल के मुताबिक वाहन चालक की लापरवाही ने इन पांचों बच्चों के सिर से मां का आसरा छीन लिया। इधर इस घटना के बाद कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल के बाहर काफी संख्या में इनके परिजन और रिश्तेदार विलाप करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed