फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two-wheeler theft gang busted, 16 vehicles recovered

Chandigarh News: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 16 वाहन बरामद

Tue, 25 Jun 2024 06:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Two-wheeler theft gang busted, 16 vehicles recovered
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। ईडब्ल्यूएस कॉलोनी गांव धनास निवासी आरोपी सूरज उर्फ कावा का एक दिन का रिमांड मिला है, जबकि दूसरे आरोपी मोनू उर्फ जुगल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 13 अक्तूबर 2023 को राजन निवासी सेक्टर-25 की मछली मार्केट ईडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास से मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस बारे में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। इसे लेकर पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र में नाका लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इस बीच नाके पर चेकिंग के दौरान स्पलेंडर बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। पुलिस ने युवकों से बाइक के दस्तावेज मांगे तो नहीं दिखा पाए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है। युवकों ने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। इसके बाद पुलिस की ओर से आरोपी मोनू उर्फ जुगल और सूरज उर्फ कावा को गिरफ्तार कर लिया। जब इनसे पूछताछ की गई तो चोरी की 16 वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 16 वाहनों में 4 एक्टिवा, 11 मोटर साइकिल और 1 ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक इन दोनों आरोपियों पर चंडीगढ़ में करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। ये काफी समय से वाहन चोरी में लगे थे। इनमें से चार मुकदमे सारंगपुर थाना, चार सेक्टर-39, दो सेक्टर-11 और एक केस सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं। पूछताछ में बताया कि जिस बाइक पर जाते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था, उस फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और बीते 13 जून को चुराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed