{"_id":"adc3c2aa2032eb1c824f555d8692535d","slug":"two-unidentified-women-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से दो अज्ञात महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से दो अज्ञात महिलाओं की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Mon, 14 Jul 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर सोमवार को दो अलग-अलग ट्रेनों की चपेट में आने से युवती सहित दो महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी के हवलदार रणजीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि अमरदीप कालोनी के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई है।
मौके पर शव के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। युवती की उम्र करीब अठारह साल रही होगी।
उसने नीले रंग की टी-शर्ट एवं काले रंग की कैपरी पहने हुई थी। हादसा अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने के कारण हुआ है। दूसरा हादसा घग्गर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। जहां सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से करीब चालीस वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका प्रवासी लग रही थी। पुलिस मामलों की जांच कर रही है और शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।