फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two turtles of rare species found dead in Sukhna

दुर्लभ प्रजाति के दो कछुए सुखना में मृत मिले

Fri, 04 Jun 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two turtles of rare species found dead in Sukhna
चंडीगढ़। सुखना लेक में वीरवार को लिसेमिस पंक्टाटा (बोनटेर्रे, 1789) प्रजाति के दो कछुए मृत मिले। सुखना स्थित पुलिस चौकी की सूचना पर सुखना सेंचुरी की टीम मौके पर पहुंची और कछुओं को अपने साथ लेकर चली गई। फिलहाल कछुओं की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग की टीम यहां एक-दो दिन नजर रखेगी। कछुओं की मौत बढ़ती है तो तो टीम क्षेत्र में सर्च अभियान चलाएगी। कछुओं की भी फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय के जूलोजी विभाग के शोधार्थी जसविंदर कौर ने बताया कि यह कछुओं की दुर्लभ प्रजाति है। यह भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश व वर्मा में पाई जाती है। भारत मे यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश व असम में पाया जाता है। मुख्य वन संरक्षक देवेंद्र दलाई ने बताया कि कई बार कछुओं की सामान्य मौत भी होती है। फिलहाल सुखना पर लोगों की आवाजाही बंद है इसलिए किसी घटना होने की आशंका कम है। फिर भी टीम को उस क्षेत्र में निगरानी पर लगाया हुआ है। अन्य जलीय जीवों की मौत की जानकारी मिलेगी तो फिर लैबोरेटरी में संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed