फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two trains canceled due to fog by the railway

धुंध से रेल यातायात बाधित, ये दो ट्रेनें फरवरी तक हुई रद्द, यात्रा से पहले जरूर पढ़ लें खबर

Wed, 26 Dec 2018 11:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Two trains canceled due to fog by the railway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर भारत इन दिनों ठंड की चपेट में है। लगातार पारा लुढ़कता जा रहा है। हालांकि इस बीच धुंध ने रेल यातायात को भी बाधित कर रखा है। ऐसे में रेलवे ने दो ट्रेनों को फरवरी तक रद्द कर दिया है। बीते करीब एक सप्ताह में पारा लगातार नीचे गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री अब तक रिकार्ड किया गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा, जबकि धुंध भी दिक्कतें बढ़ाएगी। मौसम विभाग की मानें तो सुबह धुंध परेशानी बढ़ाएगी, जबकि दिन में आसमान में बादल छाएंगे। उधर, लगातार तापमान गिरने से धुंध का कहर भी बढ़ रहा है जिस कारण रेल और सड़क मार्ग प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन

Two trains canceled due to fog by the railway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ghazipur

धुंध की वजह से रेलवे ने दो ट्रेनों को फरवरी तक रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अपलाइन पर चलने वाली ट्रेन नंबर 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 25 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर डाउन लाइन पर ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 28 दिसंबर से 18 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खासकर उन यात्रियों को जिन्होंने पहले से ही इस ट्रेन में अपने टिकट रिजर्व करवा रखे हैं। दूसरी ओर कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर लगातार पड़ रहा है। ट्रेन नंबर 12231 सद्भावना एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटा, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 45 मिनट, पश्चिम एक्सप्रेस 25 मिनट, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी 35 मिनट, 13307 किसान एक्सप्रेस 45 मिनट, सियालदहा एक्सप्रेस 48 मिनट लेट रही। इसके अलावा अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ा है।

रेलवे ने रात्रि में बढ़ाई पेट्रोलिंग
दूसरी ओर धुंध एवं सर्दी बढ़ने से रेलवे ने पटरियों पर अपनी पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। खासकर रात्रि में पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इतना ही नहीं अधिकारी भी निरीक्षण कर रहे हैं। ट्रेनों के अलावा फाटकों को भी चेक किया जा रहा है। यदि लगातार धुंध रही तो आने वाले समय में कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed