फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two-time MP from Kurukshetra constituency Congress candidate Naveen Jindal

जिंदल का ये ड्रीम प्लान, एक साथ 6 ऐलान

Fri, 04 Apr 2014 11:52 AM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल Updated Fri, 04 Apr 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
Two-time MP from Kurukshetra constituency Congress candidate Naveen Jindal

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद रहे कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल अब तीसरी बार भी सांसद की कुर्सी पर बैठने की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार में लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। वीरवार को कैथल के अर्जुन नगर में कार्यक्रम के बाद अपने प्रचार वाहन में ही जिंदल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। पेश है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश।
विज्ञापन


आप किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं
मैं अपने 10 साल में जनसेवा के लिए किए गए कार्यों के लिए लोगों से आशीर्वाद मांग रहा हूं। मैंने न केवल सांसद निधि से बल्कि अपने निजी कोष से भी लोगों की सेवा की है। इसमें आंखों के मुफ्त शिविर, ऑपरेशन शिविर, स्वास्थ्य शिविर, जिम, खेल का सामान बांटा गया। इसके अलावा युवाओं को जागरू करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए। मुझे भरोसा है कि मैं लगातार तीसरी बार सांसद बनूंगा। आगे भी ये विकास परियोजनाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतौर सांसद आप कौन से कार्यों को अपनी उपलब्धि मानते हैं?
मैंने न केवल अपने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में कार्य किया। बल्कि एक बड़ा प्रयास जो रहा, वह फूड सिक्योरिटी बिल। सबसे पहले लोकसभा में इस संबंध में मैंने प्रस्ताव रखा जिस पर चर्चाएं हुईं। आखिरकार फूड सिक्योरिटी बिल लागू हुआ जिससे देश में कोई भी भूखा नहीं रह सकेगा। इस बात का मुझे काफी संतोष है। इसके अलावा कैथल से दिल्ली तक सीधी रेल सेवा, आरओबी सहित पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में अनगिनत विकास कार्य करवाए हैं। गांवों में गलियां, चौपालों से लेकर बड़ी सड़कों का निर्माण सभी कार्य मेरी उपलब्धि हैं।

आज देश में चुनाव के दौरान मोदीमय माहौल को लेकर आपका क्या कहना है?
देखिए, लोग नारों से अब ऊब गए हैं। लोगों को भाषण नहीं काम चाहिए। विकास चाहिए। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने केंद्र एवं हरियाणा में जो विकास की इबारत लिखी है, वह अनुपम है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के साथ-साथ स्वयं उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करवाने का प्रयास किया है। देश में किसी की लहर या हवा नहीं है। यह सब महज एक प्रचार है। अपने काम के आधार पर कांग्रेस फिर से सत्तासीन होगी।

सरकार भ्रष्टाचार सहित कई प्रकार के आरोपों लगाकर विभिन्न दलों द्वारा प्रचार किया जा रहा है। आप क्या मानते हैं कि इन आरोपों का असर होगा?
मैं किसी के विरोध एवं आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करता। केवल विकास एवं सेवा के लिए राजनीति करता हूं। लोग किसी भी भ्रामक प्रचार के झांसे में नहीं आने वाले। लोगों को पता है कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे 10 में विकास करवाया है। वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद केंद्र सरकार की सफल नीतियों का नतीजा था कि देश पर इसका कम असर हुआ। आज मनरेगा, आरटीआई, फूड सिक्योरिटी एक्ट, सड़कें, आरओबी आदि को देखा जाए तो 10 में अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिसके बल पर कांग्रेस तीसरी बार सत्ता में आएगी।


इस चुनाव में आपका मुख्य एजेंडा क्या है? जिसे यदि आप सांसद बनें तो पूरा करेंगे?
मैं सांसद बनकर फूड सिक्योरिटी बिल की तर्ज पर केंद्र सरकार से पूरे देश में गांवों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए योजनाएं बनवाने का प्रयास करूंगा। मुख्य रूप से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में प्रयास रहेगा कि गांव आदर्श बनवाए जाएं। जहां गलियों, पानी, शौचालय सहित साफ-सफाई, संपूर्ण स्वच्छता का माहौल होगा। गांव में जीवन स्तर में सुधार के लिए योजनाएं लागू करवाई जाएंगी। गांवों के साथ-साथ शहरों के विकास के लिए भी योजनाएं बनाई जाएंगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में हवाई पट्टी का निर्माण, रेलवे सुविधाओं में इजाफा भी मुख्य एजेंडा है।

चुनाव प्रचार में अभी कुछ ही दिन शेष हैं। आपके साथ कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता भी कुरुक्षेत्र में प्रचार के लिए आ रहे हैं?
मैं जहां-जहां भी जा रहा हूं। लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि लोगों के प्यार एवं आशीर्वाद के बल पर मैं लगातार तीसरी बार सांसद बनूंगा। मेरे साथ कुरुक्षेत्र में अभी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जी का रादौर, कुरुक्षेत्र एवं कैथल जिले के लिए 6 अप्रैल का कार्यक्रम तय हो चुका है। इसके अलावा कई बड़े नेताओं के कार्यक्रम तय होते ही जानकारी दे दी जाएगी। कई अन्य नेता भी प्रचार के लिए कुरुक्षेत्र आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed