{"_id":"646c54640562eaa5530b2246","slug":"two-thousand-notes-changed-in-banks-from-today-in-chandigarh-all-update-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बदलें 2000 के नोट: चंडीगढ़ में बैंकों में पहुंच रहे लोग, सरकारी छुट्टी के कारण मोहाली में भीड़ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बदलें 2000 के नोट: चंडीगढ़ में बैंकों में पहुंच रहे लोग, सरकारी छुट्टी के कारण मोहाली में भीड़ नहीं
Tue, 23 May 2023 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 May 2023 11:31 AM IST
सार
पंजाब में गुरु श्री अरजन देव जी के शहीदी दिवस के चलते छुट्टी है। हालांकि बैंक खुले हैं, लेकिन कम लोगों को यह जानकारी है। इसलिए भी लोग बैंकों में कम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
दो हजार के नोट बदलवाने सेक्टर 17 एसबीआई पहुंचा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैंकों में आज से 2000 रुपये के नोट बदले जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति आसानी से किसी भी बैंक में जाकर 2000 रुपये का नोट बदल सकता है। चंडीगढ़ में लोग सुबह से बैंकों में नोट बदलवाने के लिए पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं मोहाली में नोट बदलवाने के पहले दिन बैंकों में लोगों की भीड़ नहीं दिखी। पंजाब में गुरु श्री अरजन देव जी के शहीदी दिवस के चलते छुट्टी है। हालांकि बैंक खुले हैं, लेकिन कम लोगों को यह जानकारी है। इसलिए भी लोग बैंकों में कम पहुंच रहे हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार, बुधवार से नोट बदलवाने वालों की भीड़ लग सकती है।
विज्ञापन