फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two students of PU arrested for supply of drugs and money to gangsters

गैंगस्टरों को ड्रग्स, पैसा सप्लाई करने वाले पीयू के दो छात्र नेता गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Nov 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Two students of PU arrested for supply of drugs and money to gangsters
गिरफ्तार - फोटो : सांकेतिक चित्र
पटियाला पुलिस ने मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र यूनियन के मौजूदा और पूर्व प्रधान को धमकाकर पैसे लेने, नशा सप्लाई और लूटपाट की वारदात के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर नाभा जेल ब्रेक मामले के मुख्य आरोपी कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा दियोल समेत अन्य गैंगस्टरों को नशीले पदार्थ सप्लाई करने और पैसों से मदद करने का आरोप है। उनके पास ड्रग्स, दो पासपोर्ट और एक कार बरामद की गई है।
विज्ञापन


हरमन सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में गांधी ग्रुप स्टूडेंट यूनियन (जीजीएसयू) का 2014 में प्रधान रहा है। वह फिलहाल फ्रेंच में डिप्लोमा कर रहा है। वहीं अरमान सिंह चीमा जीजीएसयू का मौजूदा प्रधान है और वह हिस्ट्री में एमए कर रहा है। एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सीआईए स्टाफ पटियाला-दो के इंचार्ज इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने मंगलवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के संबंध में नाकाबंदी की थी।
विज्ञापन


इस दौरान राजपुरा के गांव उकसी सैनियां से हरमन सिंह विर्क निवासी गांव गढ़ी नजीर थाना गुहला जिला कैथल और अरमान दीप सिंह चीमा निवासी बगीची हेत राम, पटियाला को काबू किया गया। उनके कब्जे से 700 ग्राम नशीले पदार्थ, दो पासपोर्ट और एक आई-20 कार बरामद की गई है। इनमें से एक पासपोर्ट नाभा जेल ब्रेक कांड में बंद आरोपी कुलविंदर सिंह और दूसरा पासपोर्ट जसदीप कौर निवासी गांव सिधाना तहसील फूल का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Two students of PU arrested for supply of drugs and money to gangsters
arrest - फोटो : demo
एसपी (डी) ने बताया कि इन विद्यार्थियों को थाना सदर राजपुरा में 23 अक्तूबर 2017 को दर्ज मुकदमा के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह मुकदमा पुलिस ने धमका कर पैसे लेने और लूटपाट की वारदात करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया था।

हांगकांग से आते थे पैसे, गैंगस्टरों तक पहुंचाते थे : 
विर्क ने बताया कि दोनों आरोपी छात्र नाभा जेल ब्रेक मामले के मुख्य आरोपी कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा दियोल को नशे की सप्लाई करते थे और रुपयों से भी मदद करते थे। आरोपियों का संपर्क नाभा जेल ब्रेक मामले के आरोपी गुरप्रीत सिंह सेखों, रिक्की मोगा और अन्य गैंगस्टरों के साथ भी था। विद्यार्थियों को हांगकांग से गैंगस्टर रमनजीत सिंह उर्फ रोमी पैसे भेजते था और वे उसे आगे गैंगस्टरों को देते थे। रमनजीत सिंह भी नाभा जेल ब्रेक में भगोड़ा करार है। एसपी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed