फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two students of Bhotna village of Barnala stranded in Ukraine

यूक्रेन युद्ध: बरनाला के गांव भोतना के दो छात्र फंसे, फरीदकोट के सरबजोत से परिवार का संपर्क टूटा

Tue, 01 Mar 2022 04:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Mar 2022 04:54 PM IST
सार

एक दिन पहले उसके एक दोस्त का मैसेज मिला है कि सरबजोत ठीक है पर जब तक उनकी बेटे से बात नहीं होती, मन को चैन नहीं मिलेगा। गांव के सरपंच हैप्पी सिंह ने कहा कि दोनों नौजवानों के बारे में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर को जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
Two students of Bhotna village of Barnala stranded in Ukraine
यूक्रेन में फंसे संदीप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरनाला जिले के गांव भोतना के मौजूदा पंच सुखदेव सिंह की 20 वर्षीय बेटी मनजिंदर कौर दिसंबर 2021 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गईं थीं। वह अब खारकीव शहर में युद्ध के बीच फंस गई हैं। वह और अन्य विद्यार्थी हॉस्टल के बंकरों में छिपे हैं। पंच सुखदेव सिंह ने बताया कि मनजिंदर कौर ने जानकारी दी है कि वहां के हालात बेहद नाजुक हैं। उनके पास खाने-पीने का राशन खत्म होने की कगार पर है। किसी भारतीय अधिकारी या प्रशासन ने अभी तक वहां से निकालने का प्रयत्न नहीं किया है। 

विज्ञापन


थाना टल्लेवाल के प्रमुख बलतेज सिंह ने कहा कि दोनों परिवारों की शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं। इन परिवारों को हेल्पलाइन नंबर दिया गया है। पुलिस ने दस्तावेज सिविल प्रशासन को भेजे हैं। इसी तरह भोतना के मजदूर परिवार से संबंधित 24 वर्षीय युवक संदीप सिंह पुत्र नाजम सिंह भी 18 अक्तूबर 2021 को यूक्रेन गया था। 
विज्ञापन


संदीप सिंह के पिता नाजम सिंह व माता परमजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई करने पिछले वर्ष यूक्रेन गया था। गत रात को उनकी संदीप से बात हुई। वह मेट्रो से पोलैंड सीमा के नजदीक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। नाजम सिंह व गांव भोतना के सरपंच बद्ध सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से थाना टल्लेवाल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई गई है। सभी छात्रों को सुरक्षित वापस लाने की मांग केंद्र सरकार से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदकोट के दो नौजवान भी यूक्रेन में फंसे
गांव दुयारेआना के दो नौजवान भी यूक्रेन में फंसे हैं। एक नौजवान सरबजोत सिंह का पिछले तीन दिनों से परिवार के साथ संपर्क टूट चुका है। जिसके कारण परिवार ही नहीं बल्कि गांव के लोग काफी चिंतित है। सरबजोत सिंह व मनप्रीत सिंह पिछले तीन साल से यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे। सरबजोत सिंह का पिछले तीन दिन से परिवार से संपर्क टूट चुका है। अब परिवार काफी चिंतित है।

सरबजोत सिंह के पिता सुखबीर सिंह, माता मनजीत कौर व दादी नसीब कौर ने कहा कि उनके बेटे के साथ संपर्क न होने के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। एक दिन पहले उसके एक दोस्त का मैसेज मिला है कि सरबजोत ठीक है पर जब तक उनकी बेटे से बात नहीं होती, मन को चैन नहीं मिलेगा। गांव के सरपंच हैप्पी सिंह ने कहा कि दोनों नौजवानों के बारे में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर को जानकारी दी गई है। 

मानसा में हेल्पलाइन नंबर जारी
मानसा में जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 01652 -227887 जारी किया है। डिप्टी कमिश्नर महिंदर पाल ने कहा कि जिले के यूक्रेन में फंसे व्यक्तियों की सूचना इसलिए एकत्र की जा रही है, जिससे यह सूचना मांगे जाने पर राज्य सरकार के द्वारा विदेश मंत्रालय को समय पर मुहैया करवाई जा सके। महिंदर पाल ने अपील की है कि जिन व्यक्तियों के पारिवारिक सदस्य यूक्रेन में फंसे हैं, वह तुरंत उनकी सूचना मुहैया करवाएं और इस सूचना में यूक्रेन गए व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट नंबर, यूनिवर्सिटी, कॉलेज का नाम, यूक्रेन में उनका पता समेत अधिक से अधिक जानकारी साझा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed