फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Student will see Chandrayan-2 landing with PM

पीएम के साथ इसरो में छात्र देखेंगे चंद्रयान 2 की लैंडिंग

Mon, 02 Sep 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two Student will see Chandrayan-2 landing with PM
चंडीगढ़। सिटी के अक्षत शुक्ला और खरड़ की शगुन पंजवानी इसरो में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के साथ चंद्रयान- 2 की लैडिंग देखेंगे। इसरो की एक ऑनलाइन प्रतियोगिता में अक्षत और शगुन ने पूरे अंक हासिल कर यह मौका पाया है। 7 सितंबर को दोनों बंगलूरू के लिए रवाना होंगे। वहां देशभर से आए विजयी छात्रों के साथ इसरो के बारे में भी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

इसरो ने अगस्त में एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें 20 प्रश्नों के उत्तर 10 मिनट में देने थे। सबसे कम समय में उत्तर देने वालों का चयन इसरो में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के साथ चंद्रयान- 2 की लैडिंग देखने के लिए होना था। अक्षत ने 6 मिनट 26 सेकंड में सभी प्रश्न हल कर दिए। वहीं शगुन ने साढ़े नौ मिनट में सभी प्रश्न हल किए। देशभर में आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से एक छात्र व एक छात्रा का चयन होना था। इसमें अक्षत और शगुन ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

अक्षत ने बातचीत में बताया कि उनके पिता आशुतोष शुक्ला ने इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। वर्तमान में अक्षत सेक्टर- 47 स्थित केंद्रीय स्कूल 3बीआरडी एयरफोर्स स्टेशन स्कूल में 10वीं के छात्र हैं। वहीं शगुन ने बताया कि उनके पिता विनय पंजवानी ने इस प्रतियोगिता केबारे में जानकारी दी। शगुन वर्तमान में एनेज स्कूल में 10 की छात्रा हैं। दोनों ही छात्र आकाश इंस्टीट्यूट से फाउंडेशन कोर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed