फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two student died in ludhiana while clicking selfie

लुधियाना में सेल्फी के चक्कर में गई दो छात्रों की जान, ट्रेन के नजदीक जाकर ले रहे थे फोटो

Mon, 06 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 06 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
two student died in ludhiana while clicking selfie
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव कटाना साहिब के पास रेलवे फ्लाईओवर पर सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी किसी तरह बच गया। मारे गए युवकों की पहचान युवराज (15) और गौरव (15) के रूप में हुई है। दोनों आठवीं में पढ़ते थे। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर ट्रेन के गार्ड के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन


घटना सुबह साढ़े 11 बजे की है। लुधियाना-चंडीगढ़ दक्षिण बाईपास मार्ग पर गांव कटाना साहिब के नजदीक रेलवे के फलाईओवर पुल पर तीन किशोर सेल्फी लेने के लिए पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे साहनेवाल रेलवे पुलिस के प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि तीनों किशोर घूमते हुए रेलवे ट्रैक पर चले गए। वे गुजरती ट्रेन के सामने करीब से फोटो खींचना चाहते थे। वे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


 प्रात: करीब 11:30 बजे ट्रेन नं. 4615 चंडीगढ़ से लुधियाना तेजी से आती दिखी। ट्रेन आते देख तीनों किशोर रेलवे ट्रैक के करीब जाकर सेल्फी लेने लगे। इस दौरान युवराज और गौरव  ट्रेन के ज्यादा करीब चले गए और उसकी चपेट में आकर कुचले गए। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि तीसरा किशोर किसी तरह बच गया। युवराज गांव रामपुरा का रहने वाला था जबकि गौरव प्रवासी मजदूर का बेटा था और वह भी रामपुरा गांव में रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भंयकर  हुदय विदारक दृश्य देख कर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों शवों को आपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed