{"_id":"9ab8036c467fde50acd688d7beaaf5ce","slug":"two-storey-building-went-on-illegal-hammer-corporation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई मंजिला अवैध निर्माण पर चला निगम का हथोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई मंजिला अवैध निर्माण पर चला निगम का हथोड़ा
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू पार्क के सामने स्थित पांच मंजिला इमारत के ढाई मंजिला अवैध निर्माण को मंगलवार को नगर निगम की ओर से गिराने की कार्रवाई की गई। इसके लिए पार्क के दोनों ओर के रास्ते को सील कर दिया गया, जबकि आसपास की दुकानों को खुलने नहीं दिया।
दिनभर तनावपूर्ण स्थिति के बीच निगम कर्मचारियों का हथोड़ा चलता रहा, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई का किसी प्रकार का विरोध नहीं हो सका। नगर निगम की मानें तो अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई खत्म होने मेें दो दिन ओर लग सकते हैं।
बता दें कि नगर निगम की ओर से उक्त पांच मंजिला बिल्डिंग के ऊपर के ढाई मंजिला भवन को गिराने के लिए वर्ष 2012 के जुलाई माह में भी हथोड़ा चलाया गया था। उस समय बिल्डिंग मालिक ने कोर्ट से स्टे ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी उक्त निर्माण का नक्शा पास नहीं हो सका। इसके चलते डेढ़ वर्ष अब दूसरी बार कोर्ट ने बिल्डिंग की ढाई मंजिल इमारत गिराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इस पर मंगलवार को नगर निगम के ईओ केके जैन, एसडीएम डॉ. आदित्य दहिया, सीटीएम रुचि सिंह, डीडीपीओ गगनदीप सिंह भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। जहां बिल्डिंग के अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू करने से पूर्व नेहरू पार्क के रास्ते को दोनों ओर से सील कर दिया गया और किसी को भी वहां आने-जाने नहीं दिया गया। साथ ही सील एरिया के अंदर की दुकानों को भी नहीं खुलने दिया।
सुबह नौ बजे से शुरू हुई अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शाम तक चलती रही, लेकिन पूरी बिल्डिंग को तोड़ा न जा सका। नगर निगम अधिकारियाें का कहना है कि बुधवार को भी अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई होगी।