फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two special toy trains ran between Kalka-Solan, foreign tourists also enjoyed the journey

Chandigarh News: कालका-सोलन के बीच दौड़ीं दो स्पेशल टॉय ट्रेन, विदेशी सैलानियों ने भी लिया सफर का आनंद

Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Two special toy trains ran between Kalka-Solan, foreign tourists also enjoyed the journey
कालका। विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग पर बुधवार से कालका से सोलन तक दो स्पेशल टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। यह दोनों ट्रेनें अनारक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर 12:10 बजे चलने वाली ट्रेन में कई विदेशी सैलानी भी सफर करते नजर आए। दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन से निकली थीं। बता दें कि जुलाई में विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक में कालका से सोलन के बीच काफी नुकसान हुआ। कई जगहों पर ट्रैक में लगे डंगे टूट गए। जबकि कई जगहों पर ट्रैक मलबा और पत्थर आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी के साथ टकसाल से धर्मपुर रेलवे स्टेशन के बीच भी कई जगह लाइन के नीचे बने नाले टूट गए थे।
विज्ञापन




ये है टाइमिंग

गाड़ी संख्या 04506 सुबह 4:30 बजे कालका रेलवे स्टेशन से निकलेगी जोकि सुबह 7:15 बजे सोलन पहुंचेगी। वहीं, दूसरी ट्रेन नंबर: 04515 दोपहर 12:10 बजे कालका स्टेशन से चलेगी जोकि दोपहर 2:55 बजे सोलन पहुंचेगी। उधर, दूसरी ओर सोलन से ट्रेन संख्या: 04505 सुबह 9:10 बजे सोलन रेलवे स्टेशन से चलेगी जोकि 11:55 बजे कालका पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04515 शाम को 5 बजे सोलन से चलेगी जोकि 7:45 बजे कालका पहुंचेगी। बता दें कि इससे पहले नैरोगेज रेललाइन पर रेलगाड़ियों का संचालन पहले चरण में कालका से कोटी तक किया गया था। अब दूसरे चरण में कालका से सोलन तक ट्रेनों का संचालन किया गया है। इसके बाद अब तीसरे चरण में सोलन से शिमला ट्रैक का मरम्मत कार्य प्रगति है, मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पहले की भांति कालका से शिमला तक टॉय ट्रेनें छुक-छुक करती नजर आएंगी।
विज्ञापन


कोट्स...

बुधवार को कालका से सोलन के लिए चलने वाली दोनों स्पेशल टॉय ट्रेनों का अच्छा रिस्पांस था। दोपहर को चलने वाली ट्रेन में विदेशी सैलानी भी सफर करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीताराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, कालका

कोट्स...

कालका शिमला रेलवे लाइन को तीन चरणों में बहाल किया जाना है। इसमें दो चरणों का कार्य पूरा कर लिया गया है। सोलन से शिमला के बीच तीसरे चरण का कार्य चल रहा है। 30 सितंबर तक शिमला तक रेल पहुंचाने का लक्ष्य है।
-
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed