फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two smugglers arrested with heroin and pistols, indications of links to a Pakistani network.

Chandigarh News: हेरोइन और पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत

Fri, 16 Jan 2026 07:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with heroin and pistols, indications of links to a Pakistani network.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। तरनतारन जिले के खालड़ा क्षेत्र में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त अभियान में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधे संपर्क कर ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियार मंगवाने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्जे से 264 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन, एक ग्लॉक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की है।
डीएसपी भिखीविंड प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि संयुक्त गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही उन्होंने मोम का एक लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया, जिसकी तलाशी लेने पर हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खेमकरण निवासी संदीप सिंह उर्फ मंगा और मेहंदीपुर निवासी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हेरोइन भंडाल निवासी संदीप सिंह उर्फ विक्की से ली गई थी, जो फिलहाल फरार है। मोबाइल फोन की जांच में पाकिस्तान के तस्करों से संपर्क और ड्रोन के इस्तेमाल के सबूत मिले हैं। खालड़ा थाने में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed