फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two smugglers arrested, used to supply heroin at the behest of a gangster sitting in America

Chandigarh News: दो तस्कर गिरफ्तार, अमेरिका में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर करते थे हेरोइन सप्लाई

Sat, 04 May 2024 03:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested, used to supply heroin at the behest of a gangster sitting in America
चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 774 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपी अमेरिका में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में नशा सप्लाई करते थे। आरोपियों की पहचान जिला मानसा (पंजाब) निवासी 28 वर्षीय पंकज कुमार और एयरपोर्ट रोड, मोहाली निवासी गगनदीप सिंह कंग उर्फ गगन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया।पुलिस ने आरोपियों से एक गाड़ी और एक वेट मशीन भी बरामद की है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अमेरिका में बैठे गैंगस्टर जसमीत उर्फ लक्की के लिए काम कर रहे थे। जसमीत उर्फ लक्की अमेरिका से ही सारी डीलिंग करता है। वही, आरोपियों को निर्धारित जगह पर हेरोइन सप्लाई करने का निर्देश देता था। एसपी केतन बंसल के नेतृत्व में डीएसपी उदयपाल सिंह की टीम ने आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि पहले आरोपी पंकज कुमार को 754 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी गगनदीप को दबोचकर उससे 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन



पीयू का छात्र रह चुका है पंकज
पंकज कुमार ने पूछताछ में कबूला कि वह लंबे समय से नशा तस्करी में लिप्त है और ट्राइसिटी में नशा सप्लाई का काम करता है। उसने बताया कि उसने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) से इतिहास में मास्टर डिग्री की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पंजाब यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र होने के कारण वह पीयू के छात्रों तक पहुंच आसानी से बना लेता था। इसी का फायदा उठाते हुए वह नशे का व्यापार कर रहा था।
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा में भी आरोपी हो चुका है गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गगनदीप कई राज्यों में अपना अवैध धंधा चलाता था। वह इससे पहले भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे तीन बार हरियाणा की सिरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि एक बार चंडीगढ़ पुलिस भी उसे गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं आरोपित पंकज को 2019 में बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था और इसके बाद 2019 में ही चंडीगढ़ पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed