फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP four Drug-Free Punjab yatras begin today

पंजाब: भाजपा की नशा मुक्त चार यात्राएं आज से शुरू, अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में करेंगे समापन

Fri, 18 Sep 2026 07:08 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 18 Sep 2026 07:08 AM IST
सार

 पंजाब भाजपा के महासचिव एवं नशा मुक्त पंजाब यात्रा के प्रभारी राजेश कुमार बाघा ने बताया कि ‘भाजपा का नारा, नशा मिटाना सारा’ के तहत यात्राओं की पूरी तैयारी कर ली गई है। 

विज्ञापन
BJP four Drug-Free Punjab yatras begin today
भाजपा की पंजाब में नशामुक्त यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब भाजपा की ओर से नशे के खिलाफ शुरू की जा रही जनजागरूकता मुहिम का आगाज आज चार ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राओं’ के साथ होगा। पंजाब भाजपा के महासचिव एवं नशा मुक्त पंजाब यात्रा के प्रभारी राजेश कुमार बाघा ने बताया कि ‘भाजपा का नारा, नशा मिटाना सारा’ के तहत आयोजित की जा रही इन यात्राओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 18 सितंबर को पहली यात्रा को रवाना करेंगे, जबकि यात्राओं के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


 पहली यात्रा का रूट
18 सितंबर को पहली ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एकता स्थल, माधोपुर, पठानकोट से शुरू होगी। जालंधर में समापन से पहले यह यात्रा सुजानपुर, पठानकोट, भोआ, दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां, श्री हरगोबिंदपुर, बटाला, फतेहगढ़ चूड़ियां, डेरा बाबा नानक, अजनाला, राजासांसी, अटारी, अमृतसर पश्चिमी, अमृतसर केंद्रीय, अमृतसर दक्षिणी, अमृतसर पूर्वी, अमृतसर उत्तरी, मजीठा, जंडियाला, बाबा बकाला, तरनतारन, खडूर साहिब, खेमकरण, पट्टी, फिरोजपुर शहर, गुरु हरसहाय, फिरोजपुर ग्रामीण, जीरा, सुल्तानपुर लोधी, भुल्लथ, नकोदर, शाहकोट और जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन


 दूसरी यात्रा का विवरण और रूट
19 सितंबर को दूसरी यात्रा को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। यात्रा रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप, श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होंगी। जालंधर में समापन से पहले यह यात्रा समराला, पायल, खन्ना, अमलोह, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, डेरा बस्सी, एस.ए.एस. नगर, खरड़, चमकौर साहिब, रोपड़, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, चब्बेवाल, होशियारपुर, शाम चौरासी, दसूहा, मुकेरियां, उर्मुर, आदमपुर, बलाचौर, नवांशहर, बंगा और फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी यात्रा का विवरण और रूट
तीसरी यात्रा 20 सितंबर को फाजिल्का स्थित सादिकी बॉर्डर (आसफवाला 1971 युद्ध स्मारक) से शुरू होगी। इस यात्रा को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
जालंधर में समापन से पहले यात्रा फाजिल्का, बल्लुआना, अबोहर, जलालाबाद, श्री मुक्तसर साहिब, मलोट, गिद्दड़बाहा, जैतो, कोटकपूरा, फरीदकोट, बाघा पुराना, निहाल सिंह वाला, धर्मकोट, मोगा, जगरांव, रायकोट, दाखा, मलेरकोटला, अमरगढ़, गिल, साहनेवाल और लुधियाना शहरी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

चौथी यात्रा का विवरण और रूट
चौथी यात्रा 21 सितंबर को तलवंडी साबो स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के बाद शुरू होगी। इस यात्रा को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जालंधर में समापन से पहले यह यात्रा तलवंडी साबो, मौड़, रामपुरा फूल, भुच्चो मंडी, बठिंडा ग्रामीण, बठिंडा शहरी, मानसा, सरदूलगढ़, बुढलाडा, भदौड़, बरनाला, महल कलां, धूरी, संगरूर, सुनाम, दिड़बा, लहरागागा, शुतराना, नाभा, पटियाला ग्रामीण, पटियाला शहरी, सनौर और राजपुरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इन चारों यात्राओं का 30 सितंबर को जालंधर में समापन होगा। यात्राओं के समापन अवसर पर भाजपा की ओर से जालंधर में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed