फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two sisters died due to fall balcony at ateli of Haryana

दो सगी बहनों के लिए काल बना छज्जा, टूटकर गिरने से हुई दर्दनाक मौत, दो अन्य की हालत गंभीर

Tue, 11 Feb 2020 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल/मंडी अटेली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल/मंडी अटेली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Two sisters died due to fall balcony at ateli of Haryana
छज्जे गिरने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत। - फोटो : अमर उजाला

अटेली कस्बे में मकान का छज्जा गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पुराने मकान के छज्जे पर शौचालय बना हुआ था। जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


अटेली थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी दीपक सहारण, डीएसपी साधुराम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनौंदा गांव निवासी मनोहर लाल ने अपना अटेली का मकान कुछ लोगों को किराए पर दे रखा है।

विज्ञापन

Two sisters died due to fall balcony at ateli of Haryana
मृतक मासूमों की फाइल फोटो।

मनोहर के मकान में राकेश करीब दस से किराए पर बच्चों के साथ रह रहा है। पुलिस को दी शिकायत राकेश ने बताया कि मनोहन ने कुछ माह पहले छज्जे के उपर दो शौचालय बनावा दिए थे। पीड़ित का कहना है कि मकान मालिक से जर्जर हो चुके छज्जे को ठीक कराने व शौचालय न बनावने को कहा था। 

मकान में अन्य किरायेदारों के आने पर भी मकान मालिक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। राजेश के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे मीना (6) व छोटा (10) छज्जे के नीचे बैठकर खेल रही थी। इसी दौरान रोहित आया और शौचालय में घुस गया। इसके अचानक टॉयलेट समेत छज्जा नीचे गिर गया।

इसकी चपेट में आने से दोनों बच्चियों के अलावा तीन अन्य भी चपेट में आ गए। सभी को अटेली अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मीना व छोटा को मृत घोषित कर दिया। मरने वाली दोनों सगी बहने हैं। वहीं रोहित (22), आकाश (16) के साथ चिंटू (30) को मामूली चोट लगी। जिसमें रोहित व आकाश की गंभीर स्थिति के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।यहां छह परिवार रह रहे हैं। जिनकी संख्या करीब 30 है।

जोरदार धमाका हुआ
जिस घर में परिवार के लोग रहते हैं, वह मकान पुराना व जर्जर हो चुका था। इसके छज्जे तो बारिश के पानी के कारण गल चुके थे। लोहे के गाटर भी जर्जर हो चुके हैं। छज्जे पर शौचालय भी एक साल पहले बना दिया गया था। जिस कारण छज्जे पर अतिरिक्त बोझ हो गया था। जिससे मंगलवार को छज्जा अचानक गिर गया।

 

Two sisters died due to fall balcony at ateli of Haryana
मकान का गिरा छज्जा। - फोटो : अमर उजाला

छज्जे पर बने शौचालय में एक युवक शौच कर रहा था, वह भी मलबे में दब गया। छज्जे के मलबे के गिरने की जोरदार आवाज हुई। आसपास के लोग हादसास्थल पर पहुंचे और सभी बचाव कार्य में जुट गए। राकेश को पांच बच्चे थे। इसमें से तीन बेटियां व दो बेटे शामिल है। इसमें दो सगी बहनों की मौत हो गई। पिता के अनुसार दोनों स्कूल नहीं जाती थी।

एसपी ने ली मामले की जानकारी
हादसे की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, डीएसपी साधुराम, थाना प्रभारी सज्जन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली। दूसरी ओर पुलिस ने बच्चियों के पिता राकेश की शिकायत पर मकान मालिक मनोहरलाल पर विभिन्न धाराओं पर केस दर्ज कर लिया है।

मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्जकर लिया गया है। दोनों बच्चियों के शव का जीएच नारनौल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपी मकान मालिक को अरेस्ट कर लिया जाएगा। साधुराम बिश्नोई, डीएसपी कनीना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed