फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two shooters arrested in Ripudaman Singh Malik murder case in Canada

रिपुदमन सिंह मलिक हत्याकांड: कनाडा में पुलिस ने दो शूटरों को पकड़ा, तलाशी जा रही हत्या की वजह

Thu, 28 Jul 2022 05:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Jul 2022 05:35 PM IST
सार

मलिक के बेटे जसप्रीत ने कहा कि जांच का नतीजा चाहे कुछ भी हो, हमने एक महान व्यक्ति खो दिया है। परिवार शोकाकुल है और सदमे में है। जसप्रीत ने कहा कि पुलिस ने परिवार को कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Two shooters arrested in Ripudaman Singh Malik murder case in Canada
रिपुदमन सिंह मलिक - फोटो : फाइल

विस्तार

कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के आरोप में दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने हत्या क्यों की है और इसके पीछे किसका हाथ है, इसको लेकर आरसीएमपी ने खुलासा नहीं किया है। इसके पीछे गहरी साजिश की आशंका व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन


मलिक की 15 जुलाई को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे बीसी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों शूटरों को ब्रिटिश कोलंबिया से गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एब्ट्सफोर्ड से 21 वर्षीय टैनर फॉक्स और न्यू वेस्टमिंस्टर के वैंकूवर उपनगर से 23 वर्षीय जोस लोपेज को मंगलवार को पकड़ा गया। आरसीएमपी पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी और केवल इतना बताया कि मलिक की हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी मनदीप मूकर ने कहा कि पुलिस की कुशलता से इस हत्याकांड के संबंध में हमें दोनों आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली। एक सवाल के जवाब में अधिकारियों ने यह भी खुलासा करने से इंकार कर दिया कि कार किसकी थी और शूटरों ने कहां से चुराई थी? अधिकारी ने इतना ही कहा कि कार हमारे केस की महत्वपूर्ण गवाह है और उसका खुलासा नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक के बेटे जसप्रीत ने कहा कि जांच का नतीजा चाहे कुछ भी हो, हमने एक महान व्यक्ति खो दिया है। परिवार शोकाकुल है और सदमे में है। जसप्रीत ने कहा कि पुलिस ने परिवार को कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है और वह इस विषय पर अटकलें नहीं लगाना चाहते कि उनके पिता को क्यों मारा गया है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed