फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two SHO suspended in Charkhi Dadri of Haryana

चरखी दादरी में दो एसएचओ सस्पेंड, एसपी बोलीं- भ्रष्टाचारमुक्त मुहिम के तहत की गई कार्रवाई

Sat, 01 Jun 2019 01:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two SHO suspended in Charkhi Dadri of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

चरखी दादरी जिले के दो थाना प्रभारियों को एसपी स्मिति चौधरी ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी के आदेश की गाज सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह और बाढ़डा थाना प्रभारी हुक्मचंद पर गिरी है। वहीं, एसपी का कहना है कि सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अगेंस्ट करप्शन के तहत कार्रवाई की गई है। यह प्रशासनिक मामला है। 

विज्ञापन


मामले पर उन्होंने अधिक बोलने से इनकार कर दिया। वहीं, पुलिस कप्तान द्वारा दो थाना प्रभारियों को सस्पेंड करने की कार्रवाई दिनभर विभाग में चर्चा का विषय बनी रही। कार्रवाई का स्पष्ट कारण तो एसपी ने नहीं बताया लेकिन संक्षेप में उन्होंने इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार मुक्त मुहिम के तहत लिया गया फैसला बताया है। गौरतलब है कि इस समय जिले में ओवरलोडिंग मंथली मामला भी सुर्खियों में है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही सरकार ने डीसी और एडीसी का तबादला किया गया है। आचार संहिता के दौरान ही उपायुक्त का तबादला करना चर्चाओं का विषय बना हुआ है। दूसरी तरफ मतदान और मतगणना के दिन भी दादरी शहर और बाढ़डा थाना क्षेत्र में शराब ठेके खुले थे। पुलिस कप्तान स्मिति चौधरी ने मौके पर पहुंचकर ठेकों को सील कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादरी शहर में परशुराम चौक और चिड़िया मोड़ के समीप शराब ठेके खुले थे जबकि बाढ़डा में जीतपुरा, गोपी, हंसावास कलां व काकड़ोली हुक्मी में शराब ठेके खुले मिले। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों थाना प्रभारियों को सस्पेंड करने का यह भी कारण हो सकता है। हालांकि इस मामले में पुलिस विभाग का कोई भी अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। 

सरकार की जीरो टॉलरेंस अंगेस्ट करप्शन पॉलिसी है। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है।  - स्मिति चौधरी, एसपी, चरखी दादरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed