फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two policemen crushed Innova in amarkot

नाके पर खड़े दो पुलिसकर्मियों को इनोवा ने कुचला, सौ मीटर तक घसीटते ले गई कार

Mon, 10 Sep 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन Updated Mon, 10 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two policemen crushed Innova in amarkot
प्रतीकात्मक तस्वीर

थाना वल्टोहा के अधीन आते कस्बा अमरकोट में शनिवार देर रात दो पुलिस कर्मचारियों की इनोवा गाड़ी के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरचंद सिंह पुलिस पार्टी समेत घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। गाड़ी से मिले कागजों की चेकिंग करने पर पता चला कि गाड़ी कारज सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी दासूवाल के नाम पर है। 

विज्ञापन


मृतक हवलदार इंदरजीत सिंह के भाई अर्जुन सिंह ने बताया कि वह तीन भाई हैं। इंदरजीत थाना वल्टोहा में बतौर हवलदार तैनात था। शनिवार रात वह अपने जीजा महल सिंह निवासी माहणके के साथ अपने रिश्तेदारी में गांव राजोके गए थे। करीब पौने 12 बजे वह अपने गांव लौट रहे थे। चौक अमरकोट में उसके भाई इंदरजीत सिंह, होमगार्ड जवान कुलदीप सिंह और गुरमेल सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। वह भी उनके पास खड़े हो गए और बातचीत करने लगे। 
विज्ञापन


इतने में गांव राजोके की ओर से एक इनोवा (पीबी 46 एस 7770) आई। कुलदीप सिंह ने टार्च मारकर गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर कुलदीप सिंह और उसके आगे खड़े उसके भाई इंदरजीत सिंह को टक्कर मार दी। गाड़ी दोनों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। आगे जाकर गाड़ी खंभे से टकरा गई और जब वह भागकर मौके पर पहुंचे तब तक गाड़ी चालक बैग लेकर फरार हो गया। वहीं दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना थाना वल्टोहा में दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरचंद सिंह पुलिस पार्टी समेत घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर विधायक के करीबी को बताया जा रहा जिम्मेदार 
वहीं हादसे के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज के मुताबिक इनोवा कार को एक कांग्रेसी विधायक का करीबी चला रहा था। वह बार्डर से अमरकोट की तरफ आ रहा था। गांव अमरकोट चौक के पास जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उक्त कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस कर्मचारियों के ऊपर कार चढ़ा दी। मैसेज के अनुसार कार में पाकिस्तान से मंगवाई गई हेरोइन या हथियार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed