फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people murdered in dispute over one and a half marla land in Jalandhar

Jalandhar Murder: डेढ़ मरला जमीन के विवाद में मजदूरों पर हमला, दो की माैत, तीन हत्यारोपी काबू

Sun, 08 Sep 2024 11:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Updated Sun, 08 Sep 2024 11:04 PM IST
सार

काला बहिया निवासी बरजिंदर सिंह का गांव में पांच मरले का प्लाॅट था। बरजिंदर मजदूरों से अपने प्लाॅट पर दीवार बनवा रहा था। इस दौरान जोगिंदर सिंह प्लॉट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग करने लगा, जो डेढ़ मरला थी। विरोध के बाद उसने साथियों के साथ मजदूरों पर हमला कर दिया, जिसमें दो की माैत हो गई। 

विज्ञापन
Two people murdered in dispute over one and a half marla land in Jalandhar
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जालंधर में डेढ़ मरला जमीन के विवाद में रविवार देर शाम दो लोगों की हत्या कर दी गई। थाना करतारपुर पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को कुछ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह सिंह खख ने बताया कि काला बहिया निवासी बरजिंदर सिंह ने करीब 10-15 वर्ष पहले गांव में पांच मरले का प्लाॅट खरीदा था। उसका मालिकाना हक काला बहिया निवासी जोगिंदर के पास था। बरजिंदर रविवार को मजदूरों से अपने प्लाॅट पर दीवार बनवा रहा था। इस दौरान जोगिंदर सिंह प्लॉट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग करने लगा, जो डेढ़ मरला थी।
विज्ञापन

 इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया व बरजिंदर सिंह ने एक मरला छोड़ दिया। देर शाम मजदूर अपना काम पूरा कर निकल ही रहे थे कि अचानक जोगिंदर सिंह ने अपने बेटों हरप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह के साथ अन्य साथियों सहित मजदूरों पर हमला कर दिया। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना करतारपुर पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी काला बहिया निवासी हरप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह और जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed