फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people falls into the Bhakra canal in Patiala

'शादी के कई साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा तो फौजी ने पत्नी को नहर में धकेला', परिजनों ने लगाए आरोप

Fri, 21 Jun 2019 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two people falls into the Bhakra canal in Patiala
फौजी और उसकी पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पटियाला-संगरूर रोड पर बुधवार रात स्कूटी पर जा रहा फौजी अपनी पत्नी समेत भाखड़ा नहर में गिर गया। बाद में फौजी तो नहर से बाहर निकल आया लेकिन उसकी पत्नी खबर लिखे जाने तक लापता थी।

विज्ञापन


वहीं लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि फौजी ने ही उनकी लड़की को नहर में जानबूझ कर धक्का दिया क्योंकि उसके शादी के सालों बाद भी बच्चा नहीं हो रहा था। संबंधित पसियाना थाना पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर फौजी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


विवाहिता सुरजीत कौर के पिता चिरंजी लाल निवासी गांव रणबीरपुरा ने बताया कि सुरजीत कौर (28) की शादी करीब चार साल पहले गांव जौलां डेराबस्सी के रहने वाले हरबजीत सिंह के साथ हुई थी, जो सेना में है। सुरजीत के कोई बच्चा न होने के कारण पिछले कुछ समय से उसका इलाज भी चल रहा था। बच्चा न होने के कारण पति व ससुराल वालों द्वारा सुरजीत कौर को काफी तंग भी किया जाता था। उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के पिता के मुताबिक दामाद 20 दिन की छुट्टी लेकर आया था और बुधवार को वह गांव रणबीरपुरा आया हुआ था। रात करीब 9 बजे अपनी गाड़ी पंचर होने का बहाना बनाकर वह उसे घर पर ही खड़ा कर गया और उनकी स्कूटी पर सुरजीत कौर को बिठाकर घुमाने ले गया। दोनों के फोन और गाड़ी की चाबी घर पर ही रख गया। 

दोनों के जाने के कुछ समय बाद ही फोन आ गया कि उनकी बेटी नहर में गिर गई है। जब वह लोग नहर पर पहुंचे तो देखा कि हरबजीत सिंह बाहर बैठा था। उसने बताया कि उसकी आंखों में अचानक किसी वाहन की तेज लाइटें पड़ने से उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह दोनों स्कूटी समेत नहर में गिर गए थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने पगड़ी गिराकर उसे तो नहर से बाहर निकाल लिया, जबकि सुरजीत कौर पानी के बहाव में आगे निकल गई। 

परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि दामाद ने उनकी लड़की को जानबूझ कर नहर में फेंका है। वह दूसरी शादी करना चाहता है और उनकी लड़की से छुटकारा पाने को उसने यह सब किया है। परिजनों के इस बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed