{"_id":"62b345e53297aa3992228c71","slug":"two-people-dies-due-to-corona-virus-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कोरोना से दो की मौत, 134 मिले नए मरीज, बढ़ रही संक्रमण दर, 5 जिलों में हालात ज्यादा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कोरोना से दो की मौत, 134 मिले नए मरीज, बढ़ रही संक्रमण दर, 5 जिलों में हालात ज्यादा खराब
Wed, 22 Jun 2022 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:10 PM IST
सार
पंजाब में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। पंजाब में संक्रमण दर 1.22 प्रतिशत पहुंच गई। मोहाली में 37 और पटियाला जिले के 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Punjab Corona Update
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना संक्रमण से अब मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार को 24 घंटे के दौरान संक्रमण से दो की मौत हो गई, जबकि 134 लोगों की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर 1.22 प्रतिशत रिकार्ड की गई है। मोहाली सहित 5 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। पंजाब की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मोहाली में 37 और पटियाला में 20 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अमृतसर और लुधियाना में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। कुल मिले 132 नए कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक मोहाली और पटियाला में नए मरीज मिले हैं। इन जिलों में क्रमश: 37-20 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
वहीं लुधियाना में 19, अमृतसर में 13, जालंधर में 10, बठिंडा, संगरूर में 6-6, फरीदकोट में 4, एफजी साहिब में 3, सात जिलों में 6-6 और दो जिलों में 1-1 नए मरीज शामिल हैं। अप्रैल से अब तक 2550 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
12 दिन में बढ़े 446 बढ़े एक्टिव केस
पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 11 जून से अब एक्टिव केसों की संख्या 681 पहुंच गई है। जबकि 11 जून को इन केसों की संख्या 235 दर्ज की गई थी। 12 दिनाें में राज्य में 446 एक्टिव केसों की बढ़ोत्तरी हुई है।
दिनांक संक्रमित एक्टिव केस संक्रमण दर
- 22 जून 134 681 1.22 प्रतिशत
- 21 जून 105 635 1.27 प्रतिशत
- 20 जून 81 593 1.06 प्रतिशत
- 19 जून 102 566 0.99 प्रतिशत
- 18 जून 92 513 0.82 प्रतिशत
- 17 जून 104 485 1.05 प्रतिशत
- 16 जून 92 430 1.03 प्रतिशत
- 15 जून 74 370 1.04 प्रतिशत
- 14 जून 61 339 0.73 प्रतिशत
- 13 जून 60 299 0.88 प्रतिशत
- 12 जून 43 264 0.42 प्रतिशत
- 11 जून 65 235 0.64 प्रतिशत