निर्माणाधीन दीवार गिरने से पांच लोग दबे, दो मजदूरों की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट जिले के मोहल्ला विष्णु नगर में निर्माणाधीन कोठी की चहारदीवारी अचानक गिर गई। इसमें पांच लोग दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
ये लोग मजदूर और मिस्त्री हैं जो चहारदीवारी पर प्लास्टर का काम कर रहे थे। दीवार कमजोर होने के चलते वह पैड व मिस्त्रियों का भार नहीं सह पाई और धाराशायी हो गई।
पैड के पास खड़े होकर सीमेंट और ईंटें ऊपर पकड़ाने वाले दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गय। पैड पर खड़े होकर प्लास्टर कर रहे दोनों मिस्त्री भी सामान के नीचे दबने से बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने तुरंत मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। तीनों घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर हालत में अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मृतकों में लमीनी के विष्णु नगर निवासी तिलक राज (60) उर्फ पिल्ला और छत्तीसगढ़ के जिला जंगीचाबा, गांव बगरवां निवासी प्रेम कुमार (34) शामिल हैं।
राज मिस्त्री लमीनी निवासी रमेश कुमार, कुलदीप और पवन कुमार बुरी तरह घायल हैं। एसडीएम अर्शप्रीत सिंह और नायब तहसीलदार अश्वनी के अलावा डीएसपी सिटी प्रेम कुमार ने भी मौके का मुआयना किया।
तीन दिन पहले बनी दीवार पर लगा दी दिया पैड
पुलिस की मानें तो जांच में सामने आया है कि जिस दीवार पर प्लास्टर का काम चल रहा था वह दीवार 3-4 दिन पहले ही बनी थी। 4 इंच की दीवार पर पैड लगाकर 2 मिस्त्री चढ़ गए।
इसके अलावा सामान का बोझ पड़ा तो पैड दीवार समेत भरभरा कर गिर गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं जबकि छत्तीसगढ़ निवासी मृतक प्रेम कुमार के बहनोई अजय ने निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।
अजय ने बताया कि प्रेम 6 महीने पहले ही छत्तीसगढ़ से पठानकोट आया था। इसके दोनों बच्चे और पत्नी गांव में ही रहते हैं। बच्चों को बढ़िया शिक्षा दिलवाने के लिहाज से प्रेम गांव छोड़ पठानकोट आया था।
एसएचओ थाना 1 प्रमोद कुमार ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जांच की जा रही है कि उसके बाद जो भी दोषी पाया गया उस पर कानून के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।