फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people died due to covid 19 in Punjab

घातक होने लगा कोरोना: पंजाब में दो संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में 38 पॉजिटिव मिले, 369 सक्रिय मरीज

Mon, 03 Apr 2023 11:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Apr 2023 11:42 PM IST
सार

पंजाब में एक बार फिर कोरोना संक्रमण घातक होने लगा है। सोमवार को प्रदेश में इस संक्रमण की वजह से दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान लुधियाना में 343 सैंपलों की जांच के दौरान सात नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि मोहाली में 143 सैंपलों की जांच में पांच लोग कोरोना से पीड़ित मिले।

विज्ञापन
Two people died due to covid 19 in Punjab
पंजाब कोरोना अपडेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में फिर से पांव पसार रही कोरोना महामारी के कारण होशियारपुर और जालंधर में दो लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 38 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 369 हो गई है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में छह मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और तीन मरीज क्रिटिकल केयर लेवल-3 की सुविधा पर हैं। पिछले साल एक अप्रैल से अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 217 हो चुकी है जबकि कोविड-19 की पहली लहर में राज्य में 20520 लोगों ने जान गंवाई थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान लुधियाना में 343 सैंपलों की जांच के दौरान सात नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि मोहाली में 143 सैंपलों की जांच में पांच लोग कोरोना से पीड़ित मिले। बठिंडा, पटियाला, जालंधर व रोपड़ में 4-4 मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि कपूरथला में 3, अमृतसर, फिरोजपुर व होशियारपुर में 2-2 और संगरूर में 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed