{"_id":"6678c434becbd3383306e656","slug":"two-people-cheated-of-rs-14-lakh-in-the-name-of-study-and-work-visa-chandigarh-news-c-16-pkl1043-452156-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्टडी व वर्क वीजा के नाम पर दो लोगों से 14 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्टडी व वर्क वीजा के नाम पर दो लोगों से 14 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। इमीग्रेशन कंपनियों का फ्राॅड बढ़ता ही जा रहा है। अब दो लोगों से स्टडी व वर्क वीजा के नाम पर 14 लाख रुपये ठग लिए। इन मामलों में पुलिस ने अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में सेक्टर-31/डी के मकान नंबर-3225 निवासी नरेश खन्ना ने बताया कि उसने कुछ समय पहले सेक्टर-47सी में स्थित इमीग्रेशन कंपनी में गया था। यहां उसकी मुलाकात संचालक सहित अन्य के साथ हुई। उन्होंने स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के लिए उनसे अलग-अलग किस्तों में 10 लाख रुपये लिए। लेकिन उन्हें अभी तक भी न तो वीजा मिला और इमीग्रेशन कंपनी वाले उनके पैसे भी नहीं लौटा रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अब सेक्टर-31 थाने में इमीग्रेशन कंपनी संचालक दीपक मलिक, मनोज मलिक और अन्य के खिलाफ आईपीसी एक्ट 420, 406, 120-बी व 24 इमीग्रेशन एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में जसवंत सिंह निवासी बुढलाडा मानसा (पंजाब) की शिकायत पर सेक्टर-34 थाने में आईपीसी 406, 420, 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि हल्लोमाजरा के मकान नंबर-738 निवासी मोहिंदर सिंह और सेक्टर-34 स्थित एससीओ नंबर 81-82 फर्स्ट फ्लोर के हरदयाल सिंह ने उससे विदेश में वर्क वीजा लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये लिए, लेकिन अभी तक वीजा नहीं दिया गया।