फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two patients from Jammu and Sangrur admitted to PGI were discharged

पीजीआई में भर्ती जम्मू और संगरूर के दो मरीजों को किया डिस्चार्ज

Mon, 15 Jun 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two patients from Jammu and Sangrur admitted to PGI were discharged
पीजीआई से ठीक होकर जाते समय मरीज को गुलदस्ता देकर घर रवाना किया गया। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पीजीआई में भर्ती कोरोना के दो मरीजों को दोहरी खुशी मिली है। एक तरफ वे कोरोना से तो मुक्त हुए ही, दूसरी तरफ गंभीर बीमारी से भी निजात मिली है। दोनों को रविवार को डिस्चार्ज किया गया। इन दो मरीजों में जम्मू निवासी 40 साल की एक महिला और मलेरकोटला संगरूर निवासी 50 साल का पुरुष शामिल है।
विज्ञापन

इन दोनों मरीजों को अलग-अलग बीमारियों के बाद कोरोना पॉजिटिव होने की स्थिति में पीजीआई में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने इनकी बीमारी का इलाज करते हुए कोरोना पर भी इन्हें जीत दिलाई। पीजीआई डायरेक्टर डॉक्टर जगतराम ने बताया कि जम्मू निवासी 40 साल की महिला को लिवर संबंधी बीमारी के कारण गंभीर स्थिति में 1 जून को पीजीआई में भर्ती किया गया था। वहीं मलेरकोटला निवासी 50 साल के व्यक्ति को एक्सीडेंट के बाद गंभीर स्थिति में पीजीआई के सेंटर में भर्ती हुआ था। दोनों मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने का कारण डॉक्टरों ने मानकों का पालन करते हुए उनका सफल इलाज किया। इनकी कोरोना की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसलिए इन्हें पीजीआई से डिस्चार्ज किया जा रहा है। डॉ जगतराम ने इस अवसर पर दोनों मरीजों को गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी। वहीं मरीजों ने पीजीआई डायरेक्टर के साथ ही उनके डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद दिया और बताया कि उनकी स्थिति ऐसी थी कि उनके शहर में कोई भी अस्पताल उन्हें भर्ती करने को राजी नहीं था। परिवार वालों ने उन्हें पीजीआई लाने का निर्णय लिया और उनके सही निर्णय के कारण ही आज उन्हें दोबारा नया जीवन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed