फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two others including minor arrested breaking a glass PCR car

मनीमाजराः पीसीआर गाड़ी का शीशा तोड़ने के आरोप में नाबालिग सहित दो अन्य गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2020 09:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 06 Aug 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Two others including minor arrested breaking a glass PCR car
सांकेतिक तस्वीर
पीसीआर गाड़ी का शीशा तोड़ने के आरोप में मौली जागरां पुलिस ने नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंचकूला के राजीव कॉलोनी के आकाश उर्फ सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने नाबलिग को बाल सुधार गृह भेजा है। वहीं आरोपी आकाश को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीसीआर गाड़ी पर तैनात लेडी कांस्टेबल पूनम ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 4 अगस्त को पीसीआर पर ड्यूटी थी। इस दौरान उसके साथ होम गार्ड अशोक कुमार ड्राइवर के रूप में ड्यूटी कर रहा था। दोपहर करीब पौने दो बजे जैसे ही उनकी गाड़ी चरण सिंह कॉलोनी में पहुंची।
विज्ञापन


तभी दो युवक गाड़ी के पिछले दरवाजे के शीशे पर ईंट मारकर मौके से फरार हो गए। अशोक ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भागकर राजीव कॉलोनी में घुसकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मौली जागरां पुलिस को दी। पुलिस ने राजीव कॉलोनी के आकाश उर्फ सुमित और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed