पंजाब विधानसभा में पहुंचा कोरोना, दो विधायक निकले पॉजिटिव, सीएम अमरिंदर सिंह क्वारंटीन
- विधायक जीरा व शुतराना निकले पॉजिटिव, बाकी सदस्यों से भी मिले थे दोनों विधायक
- सीएम एकांतवास में गए, एक दिवसीय सत्र में मौजूद सभी सदस्यों का फिर होगा टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बचाव के सभी उपाय किए जाने के बावजूद कोरोना पंजाब विधानसभा में घुसने में कामयाब हो गया। एक दिवसीय सत्र में कांग्रेस के दो विधायक कुलबीर सिंह जीरा और निर्मल सिंह शुतराना कोरोना पॉजिटिव होने से बाद भी न सिर्फ सदन में मौजूद रहे बल्कि सहयोगी विधायकों और मंत्रियों से भी मिलते रहे।
शुक्रवार को विधानसभा सत्र स्थगित होने के बाद जब यह मामला खुला तो हड़कंप मच गया। इसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद ही सात दिन के एकांतवास पर चले गए। वहीं, अब जो विधायक और मंत्री सदन में मौजूद थे, उन्हें भी दोबारा टेस्ट के साथ-साथ एकांतवास में जाना होगा।
जानकारी के अनुसार, कुलबीर जीरा ने हाल ही में आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी थी। वहीं, विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने जो रैपिड टेस्ट कराया, उसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव रही। इस पर उन्हें सदन में प्रवेश की अनुमति भी मिल गई। इसके बाद सदन में ही करीब 12.30 बजे जीरा को आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट मिली, जिसमें उन्हें पॉजिटिव बताया गया।
देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
इसके बाद भी जीरा सदन में बने रहे और सहयोगी विधायकों से मिलते भी रहे। कांग्रेस के दूसरे विधायक निर्मल सिंह शुतराना भी रैपिड टेस्ट में निगेटिव बताए गए थे। शुक्रवार को सदन में भी वे काफी अस्वस्थ दिखाई दिए, जिसके चलते दोपहर में उनका दोबारा टेस्ट किया गया। इसमें उन्हें पॉजिटिव बताया गया।
विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने कोरोना संकट के मद्देनजर एक दिवसीय सत्र के लिए कड़ी बंदिशें लागू की थीं। सदन के भीतर सभी सदस्यों के अलग-अलग बैंचों पर बैठने की व्यवस्था के अलावा सत्र से 72 घंटे पहले सभी सदस्यों और विधानसभा में ड्यूटी निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए गए थे।
एहतियात के तौर पर उन्होंने सभी सियासी पार्टियों से यह अपील भी की थी कि जिनके सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं, उनके संपर्क में आए विधायक सदन में आने के बजाय एकांतवास में जाएं। सभी उपायों के बाद भी सदन में दो कोरोना पॉजिटिव सदस्यों के मौजूद रहे। अब सदन में मौजूद मंत्रियों और विधायकों को कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत कम से कम एक हफ्ते एकांतवास में जाना पड़ेगा।
प्रवेश से पहले नहीं हुआ कोरोना टेस्ट
विधानसभा में प्रवेश से पहले विधायकों के कोरोना टेस्ट कराने की व्यवस्था की गई लेकिन ऐसा किया नहीं गया। सदस्यों को अपनी 72 और 48 घंटे पुरानी निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर ही सदन में प्रवेश मिला। गुरुवार को राज्य की मुख्य सचिव विनी महाजन ने सभी सियासी दलों से अपील की थी कि जो सत्र में भाग लेने के इच्छुक हैं, वे शुक्रवार को समय से पहले विधानसभा पहुंचकर अपने दोबारा टेस्ट कराएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.