फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two MLA of Punjab win Lok sabha election

पंजाब की इन दो सीटों पर छह माह में फिर होगा चुनाव, दिग्गजों पर किला बचाने की रहेगी चुनौती

Sun, 26 May 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two MLA of Punjab win Lok sabha election
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम आने के साथ ही अगले छह महीने में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव की भूमिका भी तैयार हो गई है। होशियारपुर संसदीय सीट से भाजपा विधायक सोम प्रकाश और फिरोजपुर सीट से सुखबीर बादल की जीत के साथ ही फगवाड़ा विधानसभा सीट और जलालाबाद सीट खाली हो गई है। हालांकि आम आदमी पार्टी से अलग हुए विधायकों की सदस्यता पर अगर जल्द फैसला हो जाता है तो राज्य के कुछ और विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की तैयारी हो जाएगी।

विज्ञापन


पंजाब की 13 संसदीय सीटों के लिए विभिन्न सियासी दलों ने कुल नौ मौजूदा विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा था। इनमें कांग्रेस ने दो, शिरोमणि अकाली दल ने दो, भाजपा ने एक, आम आदमी पार्टी ने दो, लोक इंसाफ पार्टी ने एक और पंजाब एकता पार्टी ने एक विधायक ने चुनाव में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इन विधायकों में से बठिंडा सीट पर कांग्रेस के गीद्दड़बाहा से विधायक राजा वड़िंग, आप की तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर और पंजाब एकता पार्टी बनाकर चुनाव में उतरे आप के भुलत्थ से विधायक सुखपाल खैरा ने चुनाव लड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे सुखपाल खैरा ने इस चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के ठीक पहले भुलत्थ विधानसभा हलके की विधायकी के अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा के स्पीकर को सौंप दिया था, जिस पर अभी फैसला आना बाकी है। इन तीनों विधायकों के अलावा होशियारपुर संसदीय सीट पर भी कांग्रेस के चब्बेवाल से विधायक डा. राजकुमार चब्बेवाल और भाजपा के फगवाड़ा से विधायक सोमप्रकाश में मुकाबला था।

इनके अलावा, अकाली दल के प्रधान व जलालाबाद से विधायक सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर संसदीय सीट से, अकाली दल के लहरा से विधायक परमिंदर सिंह ढींढसा संगरूर से, लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान व आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस चुनाव में उतरे।

जब इन विधायकों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे, तभी यह माना जाने लगा था कि अगर यह विधायक चुनाव जीत गए तो छह विधानसभा सीटें खाली हो जाएंगी। लेकिन विधायक प्रत्याशियों में से इस चुनाव में सुखबीर बादल और सोमप्रकाश ही भाग्यशाली रहे। 

सुखबीर बादल ने मौजूदा सांसद शेर सिंह घुबाया को और सोमप्रकाश ने होशियारपुर सीट से विधायक राजकुमार को हराया। बठिंडा सीट पर तीनों विधायक मौजूदा सांसद अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल से हार गए वहीं संगरूर में मौजूदा सांसद भगवंत मान ने अकाली विधायक परमिंदर ढींढसा को शिकस्त दे दी।

लोक इंसाफ पार्टी को विधायक सिमरजीत बैंस भी लुधियाना सीट पर मौजूदा कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू से मात खा गए। अब सोमप्रकाश के सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद राज्य में फगवाड़ा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी दल तैयारी शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed