{"_id":"6056641e8ebc3ec44552fb18","slug":"two-minors-arrested-in-charity-box-robbery-sent-to-child-improvement-center-chandigarh-news-pkl4078273163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानपात्र चोरी में दो नाबालिग गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानपात्र चोरी में दो नाबालिग गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। धनास की मिल्क कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर से दानपात्र चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को धनास सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने वारदात में चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था। दोनों धनास कॉलोनी के रहने वाले हैं। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
सारंगपुर थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि दानपात्र चुराने वाले दोनों आरोपी धनास स्कूल के पास घूम रहे हैं। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इस दौरान दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया। हालांकि, दानपात्र से चुराई रकम को दोनों ने खर्च कर दिया। ज्ञात रहे कि बीते बुधवार को मंदिर से दानपात्र चोरी हो गया था।
शिकायत में पुजारी संजय ने बताया था कि रात करीब 8.45 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए थे। पुजारी संजय और सेवादार दीपक व शंकर सोने चले गए। बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे संजय आरती कर रहे थे, जबकि शंकर मंदिर खोलने चला गया। इस दौरान शनि मंदिर में गल्ला न मिलने पर उसने संजय को बताया और पुजारी तिलक मनी समेत मंदिर कमेटी और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब मंदिर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो शनि मंदिर में लगे कैमरे में दिखाई दिया कि एक युवक मंगलवार देर रात 12.27 बजे शनि मंदिर में घुसा और गल्ला चुराकर भाग गया। मंदिर में चोरी होने के कुछ ही देर बाद धनास की मिल्क कॉलोनी की लाइटों के सामने कच्चे रास्ते के पास पुलिस को मंदिर से चोरी किया गया गल्ला, कंबल व एक मोटरसाइकिल भी मिली। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई है और वह वही मोटरसाइकिल था, जो पुलिस को कंबल व गल्ले के साथ मिली था।