{"_id":"630c451e1fbef37db66e21b8","slug":"two-man-died-in-accident-at-village-morkhi-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Jind: आमने-सामने टकराई दो बाइक, गांव मोरखी के दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Jind: आमने-सामने टकराई दो बाइक, गांव मोरखी के दो युवकों की मौत, एक घायल
Mon, 29 Aug 2022 10:18 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:18 AM IST
सार
गांव मोरखी निवासी 30 वर्षीय दिलकुश अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक पर गांव की तरफ आ रहा था। गांव का ही 25 वर्षीय कुलदीप गांव से बाहर की तरफ जा रहा था। गांगोली रोड पर दोनों की बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
दिलकुश और कुलदीप।
- फोटो : फाइल
विस्तार
जींद के गांव मोरखी के पास रविवार रात साढ़े नौ बजे दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। सोमवार सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
गांव मोरखी निवासी 30 वर्षीय दिलकुश अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक पर गांव की तरफ आ रहा था। गांव का ही 25 वर्षीय कुलदीप गांव से बाहर की तरफ जा रहा था। गांगोली रोड पर दोनों की बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान कुलदीप और दिलकुश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हुई है। सोमवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन