{"_id":"5d2dcf418ebc3e6cfa3beeb6","slug":"two-man-arrested-by-ludhiana-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों को अपनी बाइक देने से पहले रहे सावधान! हो सकता है ये धोखा और खड़ी न हो जाए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों को अपनी बाइक देने से पहले रहे सावधान! हो सकता है ये धोखा और खड़ी न हो जाए मुसीबत
Wed, 17 Jul 2019 12:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
अगर आप भी मांगने पर अपने दोस्तों को बाइक दे देते हैं तो थोड़ा सावधान होने की जरूरत है! दरअसल, पंजाब के लुधियाना में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भी हैरत में डाल सकता है।
विज्ञापन
यहां कुछ समय के लिए दोस्त की बाइक मांगकर दो युवक लूटपाट की वारदात करते थे। आरोपियों ने दोस्त की बाइक पर लूट की वारदातें कीं और सामान बेचने के लिए जाने लगे तो थाना शिमलापुरी पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल, दो लैपटॉप और बाइक बरामद किया है। थाना शिमलापुरी पुलिस ने इस मामले में शिमलापुरी स्थित प्रीत नगर निवासी गुरप्रीत सिंह और बसंत नगर निवासी अजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी प्रीत नगर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी का सामान लेकर बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने नहर के पास नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के पास जो बाइक है वह उनके दोस्त की है। वह अक्सर दोस्तों की बाइक मांग कर ही ले जाते थे और उसी पर वारदातें करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले भी इलाके में कई वारदातें की है।
आरोपियों के खिलाफ थाना सलेम टाबरी और थाना शिमलापुरी में पहले भी मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह चोरी की वारदात करने के बाद चोरी का सामान किस व्यक्ति को बेचते थे।