{"_id":"68ab6aa2ca08062f22086d24","slug":"two-lakh-cash-gold-ornaments-and-85-grams-of-scrap-gold-recovered-from-two-thieves-sent-to-jail-chandigarh-news-c-87-1-pan1009-126127-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो चोरों से दो लाख की नकदी, सोने के गहने और 85 ग्राम स्क्रैप सोना बरामद, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो चोरों से दो लाख की नकदी, सोने के गहने और 85 ग्राम स्क्रैप सोना बरामद, जेल भेजे
विज्ञापन
पंचकूला। दो चोरों को गिरफ्तार कर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने उनके कब्जे से 2 लाख रुपये नकद, एक सोने की चैन, अंगूठी और 85 ग्राम स्क्रैप सोना बरामद किया है। दोनों आरोपी आकाश उर्फ काशो और अकबर उर्फ लक्की अंबाला के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को 23 अगस्त को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल को सेक्टर-25 के निवासी हरेंद्र अरोड़ा ने इसी सेक्टर के पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह परिवार के साथ बाहर खाना खाने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर नकद और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में चोरी का मामला दर्ज कर जांच एंटी नारकोटिक्स सेल को सौंपी गई।
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नजर आए। जांच के दौरान एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज और एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज प्रवीण कुमार की अगुवाई में गठित टीम ने 12 अगस्त को अंबाला निवासी आकाश उर्फ काशो (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर 13 अगस्त को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके बाद दूसरे आरोपी अकबर उर्फ लक्की को 14 अगस्त को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान पुलिस ने 16 अगस्त को दोनों आरोपियों से एक-एक लाख रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद 17 अगस्त को अदालत से दोनों को दोबारा रिमांड पर लिया। 21 अगस्त को आरोपी अकबर ने पुलिस को अंबाला स्थित चमन वाटिका रोड के नजदीक एक घर से सोने की चैन व अंगूठी बरामद कराई। 22 अगस्त को आरोपी आकाश ने शाहबाद बराड़ा रोड पर बनी झुग्गी से 55.63 ग्राम स्क्रैप सोना बरामद कराया, वहीं अकबर ने पंचकूला रोड मौली से पहले बने एक खंडहर से 30 ग्राम स्क्रैप सोना बरामद कराया।