{"_id":"6aafa16c66c609c0200838c3","slug":"senior-bjp-leader-sanjay-tandon-cast-his-vote-in-the-panjab-university-senate-election-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: भाजपा नेता संजय टंडन ने पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में किया मतदान, ग्रेजुएट्स से मतदान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: भाजपा नेता संजय टंडन ने पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में किया मतदान, ग्रेजुएट्स से मतदान की अपील
Sun, 20 Sep 2026 02:33 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डेस्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:33 PM IST
सार
टंडन ने कहा, “मैंने पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव 2026 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मैं सभी पात्र पंजीकृत ग्रेजुएट्स से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
सीनेट चुनाव में भाजपा नेता संजय टंडन ने किया मदतान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन ने रविवार को पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव 2026 में ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सभी पात्र पंजीकृत ग्रेजुएट्स(स्नातकों) से मतदान करने की अपील की। टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय के भीतर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए ग्रेजुएट्स की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
टंडन ने कहा, “मैंने पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव 2026 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मैं सभी पात्र पंजीकृत ग्रेजुएट्स से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
प्रत्येक वोट लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का प्रतीक है और पंजाब यूनिवर्सिटी के भविष्य को आकार देने में योगदान देता है। उन्होंने मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया में जिम्मेदारी के साथ भाग लेने और अपनी आवाज को प्रभावी बनाने की भी अपील की। उन्होंने कहा, “पंजाब यूनिवर्सिटी एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है और इसके हितधारकों की इसके भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका है।"
विज्ञापन