{"_id":"64401fe049e3bf4af1035ae3","slug":"two-labour-died-after-under-construction-shed-collapsed-due-to-strong-wind-in-panchkula-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पिंजौर बाईपास पर तेज हवा से गिरा निर्माणाधीन टीन शेड, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पिंजौर बाईपास पर तेज हवा से गिरा निर्माणाधीन टीन शेड, दो मजदूरों की मौत
Wed, 19 Apr 2023 10:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Apr 2023 10:43 PM IST
सार
हादसे के दौरान तेज धमाका सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने दोनों मजदूरों को निकाल कर कालका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जुनैद और सुहेब को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिंजौर बाइपास पर गिरा टीन शेड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पंचकूला जिले में पिंजौर बाईपास पर निर्माणाधीन टीन शेड तेज हवा से गिर गया। शेड गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मौके से मिली जानकारी के अनुसार पिंजौर बाईपास पर बीते कुछ दिनों से टाइल्स के शेड का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार को भी शेड निर्माण में मजदूर लगे थे। दोपहर करीब चार बजे के बाद चली तेज हवा से निर्माणाधीन शेड गिर गया और इसके साथ ही जुनैद और सुहेब नामक दो मजदूर भी गिर गए। हादसे के दौरान तेज धमाका सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने दोनों मजदूरों को निकाल कर कालका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जुनैद और सुहेब को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद मजदूरों में डर का माहौल
उधर, इस घटना के बाद अनेक मजदूरों में डर का माहौल भी बन गया है। लोग प्रशासन और ठेकेदारों पर कई सवाल खड़े करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बीते लंबे समय से बाईपास किनारे बडे स्तर पर धड़ल्ले से बड़े-बड़े शेड का निर्माण कार्य चलता रहता है। बावजूद इसके इस एरिया में हो रहे निर्माण पर न तो प्रशासन की नजर है और न ही नगर परिषद ध्यान दे रहा। लोगों ने कुछ ठेकेदारों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकतर ठेकेदार निर्माण कार्य में जरूरी मापदंड नहीं अपनाते हैं जिसकी कीमत मजदूरों को जान देकर चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन