फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two laborers died in Khanna of Punjab

खन्ना में सीवरेज लाइन में पाइप डालते समय अचानक मिट्टी धंसी, तीन मजदूर दबे, दो की मौत

Thu, 21 Nov 2019 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two laborers died in Khanna of Punjab
मजदूरों को बाहर निकालने में लगी जेसीबी मशीन।

खन्ना के ललहेड़ी रोड पर बनी जगत कालोनी में बुधवार की देर शाम सीवरेज की लाइन में पाइप डालने का काम चल रहा था। अचानक मिट्टी धंस जाने से तीन मजदूर मिट्टी में दब गए। तीनों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और सरकारी अस्पताल में भेजा गया जहां दो मजदूरों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरमिंदर सिंह लाली ने बताया कि खन्ना की जगत कालोनी में सीवरेज की पाइप डालने का काम पिछले कई दिनों से चल रहा था। बुधवार देर शाम जब मजदूर पाइप डालने लगे तो अचानक मिट्टी धंस गई। तीनों मजदूर मिट्टी में दब गए। आसपास के लोगों ने एक मजदूर रमन कुमार को तुरंत बाहर निकाल लिया लेकिन दिलकुश और चंदन कुमार अंदर धंस गए। 
विज्ञापन


वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत मिट्टी हटाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद तुरंत दो जेसीबी मशीनें मंगवाई गई और मिट्टी खोदने का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे से भी ज्यादा वक्त लगा। दोनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। एसडीएम खन्ना ने कहा कि आगे से ऐसी घटना ना हो, इसके लिए सीवरेज बोर्ड से मीटिंग कर इसका हल निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed