{"_id":"5efded731f074061771715c9","slug":"two-killed-in-road-accidents-in-rajpura-one-died-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा में सड़क हादसों में दो की मौत, पठानकोट में पोल से बाइक टकराई, एक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा में सड़क हादसों में दो की मौत, पठानकोट में पोल से बाइक टकराई, एक की जान गई
Thu, 02 Jul 2020 07:51 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा/पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Jul 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढकानसू माजरा निवासी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि 28 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे उसका भाई तरसेम सिंह बाइक पर गांव कोटला की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
आरोपी चालक ने लापरवाही से तेज रफ्तार ट्रैक्टर तरसेम सिंह की बाइक में मारा। इलाज के दौरान राजिंद्रा अस्पताल पटियाला में तरसेम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने गांव कोटला निवासी चालक शैंकी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
दूसरे मामले में पुराना राजपुरा निवासी जीत सिंह ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि 28 जून को सुबह सैर कर रहा था। इस दौरान देखा कि जीटी रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा था। उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
पठानकोट: गांव खुब्बड़ में पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत
पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित गांव खुब्बड़ में देर रात पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में पीछे बैठा युवक बुरी तरह घायल हो गया। मृतक की पहचान इंदौरा के गांव चनौर निवासी अमित कुमार के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और लहूलुहान युवक को इंदौरा अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के 3 घंटे बाद गांव घंडरां निवासी ओंकार सिंह भी घायलावस्था में इंदौरा अस्पताल पहुंचा। ओंकार ने बताया कि हादसे के समय वह अमित की बाइक पर बैठा था। जोरदार टक्कर के बाद वह उछलकर झाड़ियों में गिरकर बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वहां कोई दिखाई नहीं दिया। इसलिए वह इलाज के लिए अस्पताल चला आया। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि थाना इंदौरा पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।