फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two inld mla resign for haryana assambly

इनेलो को बड़ा झटका, दो विधायकों का इस्तीफा

Sat, 16 Aug 2014 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Aug 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
two inld mla resign for haryana assambly

टिकट न मिलने से नाराज दो विधायकों ने इनेलो का दामन छोड़ दिया है। कृष्ण पंवार और फूल सिंह खेड़ी ने स्पीकर कुलदीप शर्मा को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

विज्ञापन


स्पीकर ने दोनों विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कृष्ण पंवार इस्तीफा देने के बाद जींद रैली में जाकर भाजपा का दामन थाम लिया। जबकि फूल सिंह खेड़ी ने 14 अगस्त को महेंद्रगढ़ रैली में भाजपा का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन


राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इनेलो से टिकट कटने के बाद दोनों विधायकों ने यह कदम उठाया है। हालांकि दोनों विधायकों ने भाजपा में शामिल होने से पहले अपनी बात पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के सामने रखी थी। उसके बाद ही दोनों विधायकों कार्यकर्ताओं से राय मश्विरा कर भाजपा में जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसराना से चार बार विधायक रहे कृष्ण पंवार की जगह पार्टी ने इस बार बलवान वाल्मीकि को और फूल सिंह खेड़ी की जगह बूटा राम आर्य को टिकट दिया है। पंवार की गिनती चौटाला के करीबियों में होती थी। उधर इनेलो के वरिष्ठ नेता पहले ही साफ कर चुके हैं पार्टी टिकट को लेकर अपने निर्णय पर अडिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed