फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two INLD Leaders Will join BJP In Chandigarh Tomorrow

इनेलो को लगे दो और झटके, अभय चौटाला के करीबी प्रवीण अत्रे और कुलभूषण गोयल हुए भाजपाई

Thu, 04 Jul 2019 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two INLD Leaders Will join BJP In Chandigarh Tomorrow
इनेलो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला

इनेलो के दो और नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। पंचकूला से इनेलो प्रत्याशी रहे कुलभूषण गोयल और प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे ने भाजपा की नीतियों, मोदी एवं मनोहर लाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। पात्र अध्यापक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, युवा इनेलो नेता अनुराग खटकड़ और विकास धनखड़ी ने भी भाजपा का दामन थामा है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन व पूर्व ओएसडी जवाहर यादव ने इन्हें पार्टी में शामिल कराया। बराला ने कहा कि भाजपा के विचार और सरकार के काम में अन्य दलों के नेता लगातार आस्था जता रहे हैं। इसका मतलब है कि भाजपा की स्वीकार्यता चारों ओर बढ़ी है। भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव अक्टूबर में संभावित हैं, भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में नए मानदंड स्थापित किए है। दूसरे दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल कराने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कुलभूषण गोयल व अत्रे ने कहा कि मोदी व मनोहर सरकार के कामों से प्रभावित होकर वे भाजपा में आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नेताओं के कार्यकाल में देश व प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा है। अत्रे ने कहा कि विपक्ष को भाजपा के प्रति नेगेटिव चीजें ढूंढने से भी नहीं मिल रही हैं। इनेलो प्रवक्ता के नाते वह इस बात को महसूस करते रहे।

अगर कोई दल खत्म होता है तो उसके लिए वह खुद जिम्मेदार
विपक्षी दल इनेलो को खत्म करने के सवाल पर बराला ने कहा कि अगर कोई दल खत्म होता है तो उसके जिम्मेदार वह खुद हैं। वह दल अपने आप को संभाले, हमने किसी को खत्म करने की नहीं ठानी है। हमारे काम सांगठनिक काम के चलते कोई राजनीतिक दल खत्म होता है तो यह हमारा दोष नहीं है। 

हमारा पूरा फोकस पार्टी को मजबूत करने पर है। ऐसे में अगर कोई दूसरे राजनीतिक दल का कोई व्यक्ति भाजपा के काम और विचार से प्रभावित होकर पार्टी में आना चाहता है तो उसके लिए दरवाजे खुले हैं। जो लोग आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं उनका पार्टी की विचारधारा से कमिटमेंट है, पार्टी टिकट या किसी अन्य शर्त से नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed