फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Indian fishermen died in Pakistan jail

Amritsar: पाकिस्तान की जेल में दो भारतीय मछुआरों की मौत, दोनों सगे भाई, अटारी सीमा से शवों को गुजरात भेजा

Sun, 13 Nov 2022 07:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Nov 2022 07:21 PM IST
सार

हाल ही में विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि इस वर्ष पाकिस्तान की हिरासत में पांच मछुआरों समेत छह भारतीय कैदियों की मौत हुई है। ये कैदी सजा पूरी कर चुके थे फिर भी पाकिस्तान में उन्हें अवैध हिरासत में रखा था।

विज्ञापन
Two Indian fishermen died in Pakistan jail
अटारी-वाघा बॉर्डर - फोटो : फाइल

विस्तार

पाकिस्तान में दो भारतीय मछुआरों की मौत हो गई। पाकिस्तान रेंजर्स ने रविवार को अटारी सीमा पर दो भारतीय मछुआरों के शव बीएसएफ अधिकारियों को सौंपे। अधिकारियों ने देर शाम दोनों शवों को हवाई मार्ग से गुजरात भेज दिया है। इससे पहले शवों को सिविल अस्पताल लाया गया। मृतक मछुआरे दोनों भाई थे और पाकिस्तान की इस्लामाबाद जेल में सजा काट रहे थे। 

विज्ञापन


गुरुवार को उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पाकिस्तान सरकार ने इनकी मौत के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी भारत को नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक गुजरात की समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के दौरान ये दोनों भाई गलती से पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए थे। वहां पाकिस्तान रेंजर्स ने इन्हें पकड़ लिया। इसके बाद अदालत ने दोनों भाइयों को इस्लामाबाद की जेल में भेज दिया, जहां इनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


कस्टम अधिकारियों व बीएसएफ अधिकारियों ने फिलहाल इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया है। बहरहाल, पाकिस्तान में शवों का पोस्टमार्टम किया गया था। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि इस वर्ष पाकिस्तान की हिरासत में पांच मछुआरों समेत छह भारतीय कैदियों की मौत हुई है। ये कैदी सजा पूरी कर चुके थे फिर भी पाकिस्तान में उन्हें अवैध हिरासत में रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed