{"_id":"605117208ebc3ee65001c773","slug":"two-incidents-of-snatching-in-chandigarh-purse-and-bag-of-two-women-riding-bike-snatched-chandigarh-news-pkl407376088","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में झपटमारी की दो वारदातें.. बाइक सवार दो महिलाओं का पर्स और बैग छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में झपटमारी की दो वारदातें.. बाइक सवार दो महिलाओं का पर्स और बैग छीने
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग जगहों से बाइक सवारों ने दो महिलाओं से झपटमारी की है। पहली वारदात में 500 नकदी और दूसरी में बैग झपटकर फरार हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पहली वारदात सेक्टर-20ए की है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-20 निवासी बबिता देवी ने बताया कि सोमवार को किसी काम से जा रही थी। सेक्टर-20ए स्थित डिस्पेंसरी के पास के पास पहुंची तो बाइक सवार तीन युवक उसका पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में 500 नकदी के अलावा जरूरी दस्तावेज थे। शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
उधर, सेक्टर-35 की रहने वाली रेखा ने बताया कि सोमवार को वह घूमने जा रही थी। इस दौरान घर के पास पार्क के पास पहुंची तो बाइक सवार एक युवक ने उसका बैग झपट लिया। बैग में गाउन, चाबी, पर्स के अलावा दस्तावेज थे। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। दोनों ही मामलों में पुलिस अब वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।