फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two immigration companies were running without license and permission, owner arrested

Chandigarh News: बिना लाइसेंस-अनुमति के चल रही थीदो इमिग्रेशन कंपनियां, मालिक गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two immigration companies were running without license and permission, owner arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-17 पुलिस चौकी ने बिना लाइसेंस और अनुमति के दो इमिग्रेशन कंपनियां चलाने के आरोप मेें दोनों के मालिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संगरूर के मोहल्ला कैलाश पर्वत निवासी 25 साल के अनुभव गर्ग और मोहाली के सेक्टर-85 निवासी रमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी उदयपाल के नेतृत्व में नीलम पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने सेक्टर 17-डी में व्हाइट हॉर्स इमिग्रेशन और एयूएम ग्लोबल पर छापा मारा। यहां जांच में सामने आया कि दोनों कंपनियां बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के चल रही थी, इसके बाद पुलिस ने व्हाइट हाउस के मालिक अनुराग और एयूएम ग्लोबल के मालिक रमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनुभव गर्ग के खिलाफ 15 और रमन कुमार के खिलाफ दो शिकायतें आई हैं। पुलिस इनकी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


बिल्डिंग के मालिकों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आरोपियों ने दफ्तर खोल रखा था, इनके मालिकों ने भी पुलिस को किराएदारों की जानकारी नहीं दी थी। इसलिए पुलिस इनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने अपने क्षेत्र में इमारतोें के मालिकों से भी अपील की है कि वह अपने किराएदारों की जानकारी समय पर पुलिस को उपलब्ध करवाएं, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed