{"_id":"5c9504c9bdec2213fa1faa87","slug":"two-hindu-sisters-kidnapped-on-holi-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन पाकिस्तान में दो हिंदू बहनों का अपहण, जबरन धर्म परिवर्तन के बाद करवाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन पाकिस्तान में दो हिंदू बहनों का अपहण, जबरन धर्म परिवर्तन के बाद करवाई शादी
Fri, 22 Mar 2019 09:53 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के अवसर पर पाकिस्तान के सिंध के घोटकी से दो नाबालिग हिंदू बहनों को अगवाकर उनका धर्म परिवर्तन कर इस्लामिक रिवाज के अनुसार जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया है। पाकिस्तान में गठित हिंदू सेवा वेलफेयर ट्रस्ट के संजेश धंजा ने बताया कि दो बहनों को कुछ मुस्लिम युवा उस समय जबरदस्ती उठाकर ले गए जब हिंदू समाज होली मना रहा था।
विज्ञापन
पहले पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही थी। बाद में हिंदू संगठनों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद एफआईआर तो दर्ज हुई लेकिन न तो दोनों बहनों को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाने के प्रयास हुए, न ही किसी की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
इससे पहले फरवरी में भी एक ईसाई लड़की सदफ खान का अपहरण कर लिया गया था जिसका बाद में धर्म परिवर्तन कर एक मुस्लिम से शादी करवा दी गई थी।