फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two girls got married in Bathinda of Punjab

पंजाब: दो लड़कियों को चंडीगढ़ में हुआ प्यार, बठिंडा में की शादी, जानें- इस पर क्यों मचा बवाल?

Thu, 21 Sep 2023 09:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Sep 2023 09:50 PM IST
सार

आपस में प्यार करने वाली दोनों युवतियों में से बठिंडा की रहने वाली लड़की के परिजनों ने दोनों लड़कियों की शादी करने के लिए एक जगह का चयन किया। वहां सामान्य शादी की तरह खुशियां मनाई गईं। इसके बाद कलगीधर गुरुद्वारा साहिब में दोनों लड़कियों का आनंद कारज किया गया।

विज्ञापन
Two girls got married in Bathinda of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करने वाली दो लड़कियों को आपस में प्यार हो गया। दोनों लडकियों ने बीते दिनों अपने परिजनों के सामने शहर के कलगीधर गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज कर शादी रचा ली। दूसरी तरफ गुरुद्वारा में दोनों लड़कियों का आनंद कारज करवाने वाले ग्रंथी के विरोध में सिख जत्थेबंदियों ने मोर्चा खोला तो ग्रंथी ने माफी मांग ली। वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के थाना केनाल एरिया में रहने वाली 23 साल की युवती करीब एक वर्ष पहले प्राइवेट नौकरी करने चंडीगढ़ गई थी। वहां साथ में ही नौकरी करने वाली मानसा की लड़की से दोस्ती हो गई। दोनों युवतियां चंडीगढ़ में एक ही कमरे में रहने लगी। इसी दौरान दोनों लड़कियों में प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने की ठान ली। बीते सितंबर माह में किसी तरह दोनों लड़कियों ने अपने परिजनों को शादी के लिए मना लिया।

विज्ञापन

सूत्रों से पता चला है कि आपस में प्यार करने वाली दोनों युवतियों में से बठिंडा की रहने वाली लड़की के परिजनों ने दोनों लड़कियों की शादी करने के लिए एक जगह का चयन किया। वहां सामान्य शादी की तरह खुशियां मनाई गईं। इसके बाद कलगीधर गुरुद्वारा साहिब में दोनों लड़कियों का आनंद कारज किया गया।

आनंद कारज के बाद दोनों लड़कियां मानसा चली गईं और वो अब एक साथ रह रही हैं। गुरुद्वारा साहिब में दो लड़कियों के आनंद कारज करवाने का मामला जैसे ही सिख जत्थेबंदियों के ध्यान में आया तो उन्होंने विरोध जताते हुए पहले गुरुद्वारा कमेटी के पास यह कहते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया कि आनंद कारज करवाने वाले ग्रंथी ने सिख परंपराओं के उलट आनंद कारज करवाया है। इसके अलावा सिख संगठनों के सदस्यों ने इसकी शिकायत एसजीपीसी से की है। मामला बढ़ता देख दो लड़कियों के आनंद कारज करवाने वाले ग्रंथी ने तुरंत माफी मांग ली।

कुछ वर्ष पहले भी ऐसा मामला आया था सामने

कुछ वर्ष पहले भी जिले में दो युवतियों ने आपस में शादी रचाई थी लेकिन उस मामले में दोनों लड़कियों में से एक लड़की ने अपना जेंडर बदलवा लिया था और वो लड़के की तरह युवती के साथ रहने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed