{"_id":"6568d2802ac51f3deb08d063","slug":"two-girls-from-punjab-returned-safely-from-iraq-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: इराक से लौटीं लड़कियों ने सुनाई आपबीती, देर रात तक कराया जाता था काम, मना करने पर होती थी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: इराक से लौटीं लड़कियों ने सुनाई आपबीती, देर रात तक कराया जाता था काम, मना करने पर होती थी पिटाई
Fri, 01 Dec 2023 12:19 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:19 AM IST
सार
पीड़ित लड़कियों ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उन्हें इराक भेजते समय कहा था कि उन्हें एक रेस्तरां में नौकरी पर लगाया जाएगा और 50 हजार रुपये मासिक वेतन देने का वादा किया था।
विज्ञापन
संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ दोनों पीड़ित लड़कियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयास से इराक से पंजाब की दो लड़कियां वतन लौटीं हैं। इन लड़कियों ने ट्रैवल एजेंटों के बारे में बड़ा खुलासा किया और दर्दनाक दास्तां बयां की। लड़कियों ने बताया कि उन्हें इराक में ट्रैवल एजेंटों ने बेच दिया था। इन दोनों लड़कियों के साथ मलयेशिया से एक लड़का भी लौटा जो वहां की जेल में फंस गया था।
विज्ञापन
दोनों लड़कियों ने बताया कि वे 10 जुलाई को इराक गई थीं। उन्हें फगवाड़ा की रहने वाली मनदीप कौर नाम की ट्रैवल एजेंट ने 80-80 हजार रुपये लेकर दुबई भेजा था। आठ दिनों तक हवाई अड्डे पर रहने के बाद वहां से इराक भेज दिया गया। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि उन्हें वहां जाकर पता चला कि उन्हें बेच दिया गया है। उनसे देर रात तक काम कराया जाता था और काम न करने पर उनकी पिटाई की जाती थी।
विज्ञापन
बात न मानने वाली लड़कियों को बाथरूम में बंद कर दिया जाता था। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उन्हें इराक भेजते समय कहा था कि उन्हें एक रेस्तरां में नौकरी पर लगाया जाएगा और 50 हजार रुपये मासिक वेतन देने का वादा किया था।
विज्ञापन
इस बारे में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि पंजाब में ट्रैवल एजेंटों का बड़ा गिरोह सक्रिय है, जिस पर लगाम कसने की जरूरत है। ट्रैवल एजेंट गरीब और भोले-भाले लोगों को धोखा देकर उनकी जवान लड़कियों को खाड़ी देशों में ले जाकर बेच रहे हैं।