फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two gangsters caught after an encounter at Shambhu barrier, one shot in the thigh

Chandigarh News: शंभू बैरियर पर मुठभेड़ के बाद पकड़े गए अंगुलियां काटने वाले दो गैंगस्टर, एक के जांघ में लगी गोली

Sun, 26 Feb 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two gangsters caught after an encounter at Shambhu barrier, one shot in the thigh
मोहाली। शंभू बैरियर पर शनिवार को मुठभेड़ के बाद मोहाली पुलिस ने भूप्पी राणा गैंग के दो गैंगस्टरों को दबोच लिया। इनकी पहचान गौरव शर्मा उर्फ गौरी और तरुण कुमार के रूप में हुई। मुठभेड़ के दौरान गौरव शर्मा की जांघ में गोली लगी है। उसे मोहाली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन्हीं दोनों गैंगस्टरों ने आठ फरवरी को तीसरे साथी के साथ मोहाली में हरदीप सिंह नामक युवक के हाथ की चार अंगुलियां दातर से काट डालीं थीं और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मोहाली के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि तीन युवकों ने आठ फरवरी को हरदीप सिंह को अगवा किया और उसे गांव बड़माजरा के जंगल में गए। वहां बेरहमी से दातर से उसके बाएं हाथ की चार अंगुलियां काट डालीं। मामले में फेज-1 थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस को इनके ठिकाने की सूचना मिली तो एसपी (डी) के नेतृत्व में डीएसपी (डी) और सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। दोनों आरोपी स्विफ्ट कार में सवार थे। शंभू बैरियर के पीछे पुलिस टीम को देखकर दोनों फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में गौरव की जांघ में गोली लगी। इसके बाद दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल दोनों मोहाली सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इन दोनों से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, एक नौ एमएम की पिस्टल, गोलियों के तीन खोल और एक कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में अंबाला पुलिस ने केस दर्ज किया है क्याेंकि मुठभेड़ जहां हुई वह इलाका अंबाला में पड़ता है।
विज्ञापन

दोनों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 16 अगस्त 2022 को गौरी के भाई बंटी की हत्या हुई थी। गौरी अंबाला जेल से करीब एक महीना पहले छूटकर आया और उसने अपने भाई के कत्ल के शक में हरदीप को उठा लिया। इसके बाद उसने उससे अपने भाई के कातिलों के नाम पूछे पर हरदीप द्वारा कुछ नहीं बताए जाने पर उसके हाथ की अंगुलियां काट दीं। इस संबंध जांच जारी है। पुलिस ने जल्द ही तीसरे आरोपी को भी पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन


पंजाब से बाहर भागने की फिराक में थे
सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपियों में से दो आरोपी पटियाला के रास्ते पंजाब से बाहर भागने की फिराक में थे। इसकी भनक सीआईए स्टाफ को लग गई। सूचना मिलने पर टीम ने जिला पुलिस के साथ उनका पीछा करना शुरू किया और शंभू बैरियर पर उन्हें रोककर गाड़ी से बाहर आने को कहा। उन्होंने भागने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस से मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगुलियां काटने का 33 सेकंड का वीडियो किया वायरल
बता दें कि आरोपियों ने हरदीप की अंगुलियों को काटते समय वीडियो बनाया था। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वारदात के समय हरदीप डर के मारे हाथ को जमीन पर नहीं रख रहा था तो एक आरोपी ने उसे दातर दिखाते धमकी दी कि अगर वह हाथ नीचे नहीं रखेगा तो हाथ की जगह गर्दन काट देगा। इसके बाद आरोपियों ने जबरन उसका हाथ जमीन पर रखवाया और बाएं हाथ की चार अंगुलियां काट डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed